जिले में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नोडल अधिकारी रहे मौजूद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! 21 जून को देश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महराजगंज धनेवा -धनेई स्थित स्टेडियम में लगभग हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, सीडीओ संतोष राय, एडीएम पंकज वर्मा, और राजनीति से जुड़े तमाम लोगों के साथ लगभग हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया।

नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद प्रमुख सचिव ने बताया कि यह योग है जो पूरे भारत की परंपरा है इसको विश्व पटल पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 में यूनाइडेट नेशन्स के सामने प्रस्ताव रखा था जो आज के दिन ही स्वीकार किया गया। इस धरोहर को पूरे विश्व के पटल पर लाना है। योग के विभिन्न फायदे हैं इसे जन जन तक पहुंचाना है। यही‌ इसका मुख्य उद्देश्य है। आज मुझे देखकर बहुत खुशी है कि इतनी संख्या में लोग यहां पर योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आए हैं।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दशम अध्याय जनपद महाराजगंज में धनेवा- धनेई स्टेडियम में मनाया गया। इस साल योग की थीम स्वयं एवं समाज के लिए इस अवसर पर हमारे नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद के जनप्रतिनिधि, एसपी, सीडीओ, एडीएम सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया है। योग का जो वास्तविक उद्देश्य है वह है स्वयं को जानना और निखारना। हम सबको प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More