महेश नवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

महेश नवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

भगवान शिव को महेश भी कहा जाता है. महेश नाम से ही माहेश्वरी समाज का नामकरण हुआ है, यही वजह है कि हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर महेश नवमी मनाई जाती है।

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष पूजन करने से सुख, शांति, धन वृद्धि और सौभाग्य में बढ़ोत्तरी का वरदान प्राप्त होता है. विशेषकर माहेश्वरी समाज इस दिन को धूमधाम से मनाता है. आइए जानते हैं महेश नवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व।

महेश नवमी 15 जून 2024 को है. महेश नवमी का उत्सव माहेश्वरी समाज में माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिन के रुप में विशाल स्तर पर मनाया जाता है. भगवान शिव और माता पार्वती को माहेश्वरी समाज का संस्थापक माना जाता है।

महेश नवमी का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 15 जून 2024 प्रात: 12.03 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 16 जून 2024 को प्रात: 02.32 मिनट पर होगा।

सुबह 07.08 – सुबह 08.52

क्यों मनाई जाती है महेश नवमी?

भगवान महेश और आदिशक्ति माता पार्वती ने ऋषियों के श्राप के कारण पत्थर में परिवर्तित हो चुके 72 क्षत्रियों को शापमुक्त किया और पुनर्जीवन प्रदान करते हुए कहा कि, “आज से तुम्हारे वंशपर हमारी छाप रहेगी, तुम माहेश्वरी कहलाओगे”. भगवान महेश एवं माता पार्वती के अनुग्रह से उन क्षात्रियों को पुनर्जीवन मिला तथा माहेश्वरी समाज का उद्भव हुआ. शिव जी के भक्त इस दिन महेश वन्दना का गायन करते हैं तथा शिव मन्दिरों में भगवान महेशजी की महाआरती की जाती है।

महेश नवमी की पूजा विधि

महेश नवमी के दिन शिवलिंग और शिव परिवार का पूजन-अभिषेक किया जाता है।

चंदन, भस्म, पुष्प, गंगा जल, मौसमी फल और बिल्वपत्र चढ़ाकर पूजन कियाजाता है।

डमरू बजाकर भगवान शिव की आराधना की जाती है।

पीतल का त्रिशूल चढ़ाया जाता है. कथा का श्रवण किया जाता है।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

homeslider Religion

आज है पापमोचनी एकादशी व्रत, भगवान विष्णु की पूजा से मिलती है पापों से मुक्ति

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में 2 एकादशी पड़ती है। पहली कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी को। हर एक एकादशी का अपना-अपना महत्व है। इन्हीं में से चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान […]

Read More
homeslider Religion

दशामाता व्रत आज: परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं का विशेष व्रत

राजेन्द्र गुप्ता नवरात्रि से पांच दिन पहले दशा माता की पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। हर साल दशा माता का व्रत चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को रखा जाता है। इस साल दशा माता व्रत 13 मार्च को रखा जाएगा। […]

Read More
homeslider Religion

चैत्र नवरात्रि 2026: 19 मार्च से शुरू होगा सनातन नववर्ष विक्रम संवत् 2083

नया लुक डेस्क सनातन परंपरा के अनुसार 19 मार्च 2026 को सनातनी नववर्ष विक्रम संवत् 2083 का शुभारंभ होगा। ब्रह्म पुराण के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन दिन ही सृष्टि के निर्माण का आरंभ हुआ था और इसी दिन से सत्ययुग की शुरुआत भी मानी जाती है। इसलिए यह तिथि सनातन धर्म में अत्यंत […]

Read More