नेपाल जाने वाले वाहनों में फिर चलने लगा कटिंग का खेल

हाफने लगा नौतनवा सोनौली मार्ग, लग रहा है लंबा-लंबा जाम

पुलिस एवं उनके दलालों के मिली भगत से शुरू हो गया है कटिंग का कार्य

देवांश जायसवाल

महराजगंज। नेपाल जाने वाले भारी वाहनों की लंबी कतार और उसके धूएं आस पास के नागरिकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इसी के साथ पुलिस की मदद से क्यू तोड़ कर आगे निकलने की होड़ दुर्घटनाओं को सदैव दावत देती है।

नेपाल जाने वाले भारी वाहनों के जमावड़े से नौतनवा – सोनौली मार्ग हांफ रहा है।यहां इन दिनों काफी जाम लगने की समस्या बनी हुई है जिससे कि एक लेन पूरी तरीके से बाधित रहता है। पुलिस के कुछ लोग एवं दलालों की मिली भगत से कटिंग करा कर ड्राइवरों से मोटा पैसा वसूला जा रहा है। जाम की वजह से जहां स्थानीय जनता बुरी तरह से प्रभावित हो रही है वहीं अन्य प्रदेश से आ रहे ट्रक ड्राइवर 3-4 दिनों से लाइन मे फंसे होने की वजह से हताश एवं परेशान हो रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग 29 का चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है एवं चुनाव के वक्त भारत नेपाल बॉर्डर बंद था जिसकी वजह से लंबी दूरी तक जाम लगने लगा है। चुनाव की वजह से आला अधिकारी बहुत व्यस्त थे ऐसे में मौका देख कर कुछ अराजक तत्व यह खेल कर रहे हैं। बताते चलें की सोनौली बॉर्डर भारत एवं नेपाल का वह प्रमुख मार्ग है जिसके द्वारा भारत से नेपाल में माल का आयात व निर्यात होता है। समय-समय पर दलालों एवं कुछ कर्मचारियों पर अधिकारियों की गाज गिरती है पर बराबर निगरानी नहीं होने की वजह से यह खेल पूरी तरीके से प्रतिबंधित नहीं हो पा रहा है।

जाम के कारण एक लेन व्यस्त होने के बाद जो दूसरी लेन है इसी पर आवागमन का कार्य चल रहा है। ऐसे में कटिंग वाले किसी ट्रक को गलत साइड से कट कराकर तेजी से भगाते हुए आगे करते हैं, जिससे कि एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाता है क्योंकि ओवर लोड ट्रकों पर भी किसी प्रकार का रोक-टोक महाराजगंज जनपद मे नहीं होता।

सवाल है कि मालवाहक गाड़ियां किसके आदेश पर ओवर लोड चलती है यह जांच का विषय है। इस बाबत मुकामी पुलिस अफसर का कहना है कि सड़क मरम्मत के चलते कभी कभी वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है लेकिन यातायात बाधित नहीं होने दिया जाता

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

Business homeslider International

पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड, जनता के लिए महंगाई का नया झटका

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भयंकर वृद्धि हुई है। पेट्रोल की कीमत में 43% की बढ़ोतरी के बाद यह 458.4 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 1.64 डॉलर) प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत में 54.9% की बढ़ोतरी के साथ यह 520.35 रुपये (1.86 डॉलर) प्रति लीटर पहुंच गई है। पेट्रोलियम […]

Read More
homeslider International

Iran-US War: अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज समेत तीन टॉप जनरलों को बर्खास्त किया, पेंटागन में हड़कंप

रैंडी जॉर्ज की बर्खास्तगी तत्काल प्रभाव से, क्रिस्टोफर ला नीव बने नए कार्यवाहक आर्मी चीफ वॉशिंगटन। ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटा दिया है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इसी क्रम में दो अन्य टॉप जनरलों-जनरल डेविड होडने और मेजर जनरल […]

Read More
Delhi homeslider International

होर्मुज संकट पर भारत का सख्त संदेश: “सिर्फ हमारे नाविक मारे गए”, 60 देशों के मंच से दुनिया को दी चेतावनी

तेल सप्लाई पर मंडराया खतरा, भारत ने कहा-तनाव नहीं, संवाद ही समाधान नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका और इज़रायल की संयुक्त रणनीति के बीच ईरान के साथ टकराव बढ़ता जा रहा है। इसी गंभीर स्थिति में ब्रिटेन की पहल पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा […]

Read More