भारत की आर्थिक सहायता से काठमांडू में निर्मित गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन

काठमांडू। भारत सरकार की वित्तीय सहायता से काठमांडू के दिल्लीबाजार में स्थित श्री पद्मकन्या माध्यमिक विद्यालय में निर्मित मंगला देवी सिंह मेमोरियल गर्ल्स हॉस्टल भवन का उद्घाटन किया गया।
काठमांडू स्थित भारतीय उच्चायोग के एक बयान के अनुसार छात्रावास का निर्माण नेपाल-भारत विकास सहयोग के तहत 3.23 करोड़ नेपाली रुपये की कुल परियोजना लागत से किया गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को काठमांडू में भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव अविनाश कुमार सिंह और काठमांडू के जिला समन्वय समिति के प्रमुख संतोष बुधाथोकी ने संयुक्त रूप से किया।
दूतावास ने कहा भारत सरकार के अनुदान का उपयोग पद्मकन्या माध्यमिक विद्यालय के मंगला देवी सिंह मेमोरियल गर्ल्स हॉस्टल में 39 कमरों और रसोई, डाइनिंग हॉल, स्टोर रूम, वार्डन रूम, गार्ड रूम, विजिटर रूम, ऑफिस रूम, लाइब्रेरी, मल्टीपर्पस हॉल, प्रतीक्षा क्षेत्र (वेटिंग एरिया), ग्रीन रूम, लॉन्ड्री, शौचालय, स्नानघर, सौर बैकअप प्रणाली सहित अन्य सुविधाओं वाले चार मंजिला छात्रावास भवन के निर्माण के लिए किया गया है।
इस परियोजना को भारत और नेपाल सरकार के बीच उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं पर हुए समझौते के तहत उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) के रूप में शुरू किया गया था। वर्ष 2003 से भारत सरकार ने नेपाल में विभिन्न क्षेत्रों में 551 से अधिक एचआईसीडीपी शुरू की हैं और इनमें से 490 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वय समिति के प्रमुख और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने नेपाल के शिक्षा क्षेत्र में भारत सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना की।
भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में पड़ोसी देश का लगातार सहयोग कर रहा है। पिछले सप्ताह भारत के आर्थिक सहयोग से नेपाल के डांग जिले में दो स्कूल भवनों का उद्घाटन किया गया था। इसके साथ ही हाल ही में भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को 1009 एम्बुलेंस और 300 स्कूल बसें उपहार में दी हैं।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
National

लद्दाख और नेपाल में भूकंप: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 से 4.0, स्थानीय लोगों में दहशत

लद्दाख के लेह में शुक्रवार सुबह 08:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। इस भूकंप से कोई बड़ी क्षति की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहा।नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में भी भूकंप के हल्के […]

Read More