नाबालिग चला रहे ई रिक्शा व आटो

देवांश जायसवाल
महराजगंज। नाबालिग आटो और ई रिक्शा चालकों की वजह से दुर्घटना के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। मजे की बात है पुलिस और आरटीओ महकमा इस ओर से आंख बंद किए हुए हैं। इससे भी अचरज की बात यह है कि संबंधित विभाग नाबालिगों को धड़ल्ले से ड्रायबरी लाइसेंस जारी कर रहा है।
जिले के नौतनवां एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नाबालिग ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों की भरमार सी हो गई है। यहां ई-रिक्शा एवं ऑटो बिना किसी नियम व रूट मैप के चल रहे हैं। आए दिन नौतनवां नगर एवं सोनौली नगर में नाबालिग वाहन चालक बिना मोटर इंश्योरेंस एवं बिना लाइसेंस के बेतरतीब ढंग से चल रहे हैं जिसकी वजह से हर रोज छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। कुछ ई-रिक्शा अथवा टेंपो में नंबर प्लेट तक नहीं रहता है जिस पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई भी प्रशासन द्वारा नहीं की जाती। हालात यहां तक हो गई है की सवारी के खींचतान में यही नाबालिक ई रिक्शा चालक लड़ाई झगड़ा पर भी उतारू हो जाते हैं। उनके इस हरकतों से सवारियों की भी फजीहत होती है।
कहने को तो सोनौली एवं नौतनवां में स्टैंड के नाम पर भारी भरकम शुल्क वसूला जाता है परंतु किसी भी प्रकार का कोई भी सुविधा ई-रिक्शा चालकों को नहीं मिलता जिसके वजह से यह लोग रूट मैप एवं नियमविरुद्ध चलते हैं। यह सब देखकर तो ऐसा लगता है कि मानों प्रशासन शायद किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार कर रही हो।

homeslider Uttar Pradesh

होली पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

होली के अवसर पर राजधानी Lucknow में रंग खेलने और विभिन्न जुलूसों व शोभायात्राओं को देखते हुए 4 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More