भारतीय दूतावास ने लाओस से कराया 13 भारतीयों का रेस्क्यू

नई दिल्ली। फ्रॉड एजेंसी और एजेंटों द्वारा मोटे वेतन की नौकरी का लालच देकर विदेशों में भेजे जाने वाले भारतीयों को बचाने के लिए एक बार फिर भारतीय दूतावास सामने आया है। लाओस स्थित भारतीय दूतावास ने अवैध रूप से काम के लिए बहला-फुसलाकर भेजे गए 13 भारतीयों को रेस्क्यू कराया है।
लाओस में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में भारतीयों की सुरक्षा एवं हित सुनिश्चित करने के लिए दूतावास ने 13 भारतीयों को सफलतापूर्वक बचाया और वापस लाया गया है। इनमें अटापेउ प्रांत में एक लकड़ी के कारखाने में काम करने वाले ओडिशा के 7 कामगार और बोकेओ प्रांत में स्थित गोल्डन ट्रायंगल एसईजेड में काम करने वाले 6 भारतीय युवा शामिल हैं।


उच्चायोग ने फर्जी एवं शोषणकारी नौकरी के ऑफर्स को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए एक अन्य पोस्ट में लिखा अब तक दूतावास ने लाओ पीडीआर (लाओस) से 428 भारतीयों को बचाया है। हम लाओ अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। लाओस में आने वाले भारतीय कामगार साइबर घोटाले आदि के लिए फर्जी या अवैध नौकरी की पेशकश में फंसकर अपनी सुरक्षा को खतरे में न डालें।
इसके साथ ही मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और विभिन्न राज्य पुलिस द्वारा सोमवार को संयुक्त रूप से की गई बहु-राज्य तलाशी के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए के अनुसार जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड और वियतनाम में बैठे अपने उन आकाओं के संपर्क में थे, जो लोगों को धोखाधड़ी से बेहतर रोजगार के बहाने बुलाते हैं फिर कठोर और प्रतिबंधात्मक परिस्थितियों में उनसे काम कराते हैं।
पिछले सप्ताह कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा धोखेबाज नियोक्ताओं से बचाए गए 60 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था घर वापस लौटा था। भारतीय दूतावास ने वहां से कुल 360 भारतीयों का रेस्क्यू किया है, जिन्हें एक फ्रॉड एजेंसी ने अच्छी नौकरी का लालच देकर कंबोडिया भेजा था।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider National Politics

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने साधे सामाजिक समीकरण

16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए Indian National Congress ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति अपनाते हुए आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समुदायों से प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। खास बात यह है कि घोषित छह नामों में […]

Read More
homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More