लोकमत की सनातन परंपरा पर मंथन के लिए काशी में संतों और विद्वानों की जुटान

  • रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से 2047 के भारत के निर्माण का लिया जाएगा संकल्प

संजय तिवारी

काशी। भारत में चल रहे लोकतांत्रिक महायज्ञ के लिए एक अनूठा आयोजन यहां रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए देश भर के संतों और विद्वानों की जुटान शुरू हो गई है। अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद , श्री गंगा महासभा और भारत संस्कृति न्यास के साथ अनेक समूह इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन की विशेषता यह है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य इसमें विशेष रूप से प्रतिभाग के लिए वाराणसी आ रहे हैं।

यह जानकारी देते हुए श्री काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री आचार्य गोविंद शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय संत समिति और श्री गंगा महा सभा के राष्ट्रीयहा मंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद जी सरस्वती ने इस आयोजन का ऐसा प्रारूप गढ़ा है जिससे नए और विकसित भारत का एक आकार लेता स्वरूप विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकेगा। यद्यपि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब देश में लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है लेकिन यह आयोजन ऐसा है जिसमें भारत के निर्माण और सनातन संस्कृति की महान परंपराओं के माध्यम से विश्वगुरु भारत के अभ्युदय की महान आकृति से दुनिया परिचित हो सकेगी।

भारत के सक्षम और सशक्त नेतृत्व को आधार एवं सबल प्रदान करने में संत समाज और विद्वत जनों की महती भूमिका पर विशेष चर्चा होगी। संस्कृति के मूल सिद्धांतों को अक्षुण्य रखने और भारत के संविधान की मूल भावना को संरक्षित करने के हर विंदु पर गंभीर विमर्श कर सक्षम और सशक्त भारत के निर्माण के लिए आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
लोकमत की सनातन परंपरा के माध्यम से स्वाधीन भारत के इस अमृत काल में 2047 के विकसित भारत के उस स्वरूप पर विमर्श होगा जिसको साकार करने में सभी को प्राणप्रण से जुटना है। काशी का रुद्राक्ष सभागार निश्चित रूप से एक अद्भुत संदेश प्रसारित करने जा रहा है जिसमे शिक्षा, अर्थ, सामरिक, राजनीतिक और आस्था के बिंदुओं पर लोक पथ के लिए विशेष पाथेय मिलेगा।

Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More
Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More