राजधानी में बदमाश बेखौफ, अपराध बेकाबू-लखनऊ के गाजीपुर में पूर्व आईएएस की पत्नी की हत्या

  • लूट के विरोध में महिला की हत्या किए जाने की आंशका 
  • घर में घुसकर बेरहमी से किया कत्ल, गले पर कसाव के निशान
  • पति के घर लौटने पर हुई घटना की जानकारी, इलाके में सनसनी, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी में बुजुर्ग अपने ही घरों में महफूज नहीं हैं।बदमाशों ने एक बार फिर एक 71 वर्षीय महिला मोहिनी दुबे को निशाना बनाया। गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में रहने वाले पूर्व आईएएस अफसर देवेन्द्र नाथ दुबे की 71 वर्षीय पत्नी मोहिनी दुबे का शव शनिवार को घर में मिला।

गले में फंदा लगाकर उनकी जान ली गई। जबकि चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव के निशान बताए जा रहे हैं।ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था।

इस घटना की जानकारी पुलिस को उस समय हुई जब रिटायर्ड आईएएस देवेन्द्र नाथ दुबे गोल्फ खेल कर घर लौटे।पत्नी की दशा और घर का मंजर देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन कातिलों का कुछ सुराग नहीं लग सका। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करीबियों पर गहराया शक

गाजीपुर क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में रिटायर्ड आईएएस अफसर देवेन्द्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या के मामले में हत्या किए जाने का शक करीबियों पर गहरा रहा है। यह मानना है जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारियों का।पुलिस का शक उन करीबियों पर जा रहा है, जिनका देवेन्द्र नाथ दुबे के अधिकतर आना-जाना था। पुलिस का कहना है इस मामले में कई दिशाओं में पड़ताल कर कातिलों की तलाश की जा रही है।

  • सुस्त पुलिस: लगातार हो रही बड़ी घटनाएं 
  • राजधानी में बदमाश बेखौफ, अपराध बेकाबू

राजधानी की पुलिसिंग में अपराध बेकाबू हैं। हत्यारे और लुटेरे बेखौफ हैं। लखनऊ के पुलिस तंत्र का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। मलिहाबाद में तिहरा हत्याकांड, चिनहट क्षेत्र में सरे शाम ताबड़तोड़ फायरिंग और गाजीपुर क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का मामला। पुलिस पर लगातार सवालिया निशान घेरे में है।

यह तो महज बानगी भर है और राजधानी लखनऊ में कई ऐसी सनसनी खेज वारदात हो चुकी हैं, जिनमें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो चुके हैं।

ब्रेकिंग: पूर्व आईएएस देवेन्द्र नाथ दुबे के घर लूट के बाद पत्नी की हत्या

पूर्व आईएएस अधिकारी देवेन्द्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद हत्या। लखनऊ के इंदिरानगर निवासी और 71 वर्षीय डीएन दुबे सुबह गोल्फ खेल कर लौटे, तो पाया कि घर खुला था। आलमारियां खुली थीं और मोहिनी जी के गले पर फंदा लगा था। देवेन्द्र नाथ दुबे रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। पूर्व आईएएस के घर लूट के बाद पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप, डीसीपी, एसीपी व पुलिस के अन्य अधिकारी, डाग स्क्वायड व फील्ड यूनिट टीम मौके पर।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More