ग्रीष्मावकाश घोषित करने से पहले बच्चों को पढ़ाया गया पर्यावरण का पाठ

  • छुट्टी के दौरान घरों खेतो में पेंड लगाने की दिलाई गई शपथ

खमरिया खीरी

ईसानगर-खमरिया क्षेत्र में सोमवार को सभी स्कूल व कालेजों ने ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया। इस बीच सीताराम मनवार पब्लिक इण्टर कालेज महरिया में प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण में पेंडो के महत्व के बारे के जानकारी देकर आगामी माह में बरसात के दौरान अधिक से अधिक पेंड लगाने के लिए छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई,जिसको लेकर सभी छात्र छात्राओं ने पर्यावरण बचाने के लिए घरों व खेतो में पेड़ पौधे लगाने का वादा भी किया।

सोमवार को क्षेत्र के सभी निजी स्कूल व कालेजों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया। इस दौरान सीताराम मनवार पब्लिक इण्टर कालेज महरिया में प्रधानाध्यापक श्रीराम मनवार ने छात्र छात्राओं के समक्ष नई पहल रख अवकाश घोषित करने से पहले पर्यावरण बचाने के लिए पेंडो का कितना महत्व है विषय पर विशेष चर्चा कर सभी छात्र छात्राओं से आगामी माह में बरसात के दौरान घरों व खेतो में पेड़  रोपित करने के लिए शपथ दिलाई। जिसको गंभीरता से लेते हुए सभी छात्र छात्राओं ने अपने घर पर  एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने का वादा किया। इस दौरान कालेज के शिक्षकों ने भी पर्यावरण बचाने के अभियान में शामिल होकर घरों व खेतो में पेड़ रोप कर पर्यावरण बचाओ अभियान जारी रखने की बात कही ।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More