योगी का विश्वासः प्रभु की कृपा, मोदी का नाम और जमीन पर हमारे काम की बदौलत जनता दे रही परिणाम

बेफिक्र होकर बोले- आज यूपी में 14सीटों पर चुनाव हो रहा, सभी भाजपा जीत रही,  इसलिए मैं हरियाणा प्रचार करने आया हूं, बोले- शाहजहां ने औरंगजेब को धिक्कारा था कि कमबख्त तुझसे अच्छे हिंदू हैं, जो पूर्वजों का सम्मान और मरने के बाद श्राद्धकर्म करते हैं, कांग्रेस के अंदर इसी औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

  • गरजे योगीः पंजाब में भाजपा लाओ, मैं वहां माफिया को मिर्च का झोंका लगाकर ठीक कर दूंगा
  • कांग्रेस शासन में सुबह की शुरुआत घोटाले और शाम का अंत आतंकी हमलों से होता थाः योगी
  • सीएम योगी ने कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल के लिए की विजय संकल्प रैली
  • आम आदमी पार्टी की शुरुआत और शाम का अंत भी झूठ से होता हैः योगी
  • जताया आभार- काशी विश्वनाथ धाम और वहां के घाटों के सुंदरीकरण में योगदान दे रहा जिंदल परिवार
  • इंडी गठबंधन के किसी भी घटक दल की निष्ठा भारत में नहीः योगी 
  • बांग्लादेश, पाक और अफगानिस्तान से आए रोहिंग्याओं को आपकी संपत्ति दें देंगे कांग्रेस वालेः योगी

कुरुक्षेत्र (हरियाणा) हरियाणा के चुनावी समर में उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कांग्रेस की नीतियों पर खूब फायर रहे। उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नवीन जिंदल के पक्ष में न्यू अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली की। योगी ने कुरुक्षेत्र की धरा को प्रणाम किया। फिर बोले कि कमल के फूल पर बटन दबाकर ‘अबकी बार-400 पार’ और ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ बनाना है। अयोध्या का जिक्र कर सीएम ने कहा कि हमने रात-रात भर जगकर अयोध्या को अयोध्या बनाया है। आजाद भारत की पहली सरकार है, जिसने आस्था को सम्मान दिया है।

एयर व सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने विश्व को कराया ताकत का अहसास

योगी ने कहा कि अब कोई दुश्मन हमारी सीमा में घुसपैठ नहीं कर सकता है। अब आतंकी विस्फोट नहीं होते, पहले हर जिले, क्षेत्र, प्रदेश में विस्फोट से निर्दोष मारे जाते थे। कांग्रेस शासन में सुबह की शुरुआत घोटाले और शाम होते-होते आतंकी वारदात की बड़ी खबरें आती थीं, लेकिन अब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक के माध्यम से विश्व को अपनी ताकत का अहसास कराया है। हम शांति और सौहार्द के पक्षधऱ हैं, लेकिन शांति केवल बोलने से नहीं, ताकत से हासिल की जाती है। सीएम योगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की शुरुआत और शाम का अंत भी झूठ से होता है। अन्ना जी ने भ्रष्टाचार हटाने के लिए कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया था। आप का गठन इसी के पक्ष में था, लेकिन आम आदमी पार्टी उसी कांग्रेस के साथ मिलकर लूटने चली है। इन लोगों ने देश की राजधानी दिल्ली को तबाह-बर्बाद कर दिया। यह मूल्यों-आदर्शों से हटकर देश की कीमत पर राजनीति और देश के संसाधनों को लूटवाकर अराजकता पैदा करना चाहते हैं।

फैजाबाद लोकसभा: कांग्रेस और सपा की जुगलबंदी से मोरचे पर लल्लू की हैट्रिक, बन सकता है इतिहास

आज यूपी में 14 सीटों पर चुनाव हो रहा, मैं निश्चिंत होकर हरियाणा प्रचार करने आया हूं

योगी ने कहा कि 25 करोड़ के यूपी में पहले सरकार कमजोर और माफिया हावी थे। उनकी समानांतर हुकूमत चलती थी। आज हमने सभी अपराधियों व माफिया को जहन्नुम में पहुंचा दिया। उनका राम नाम सत्य हो गया। यूपी में बेटी-व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल नहीं, जहन्नुम के रास्ते खुले हैं। यूपी में आज 14 सीटों पर चुनाव हो रहा है। मुझे पता है कि सभी सीटें हमारे पास आनी है, इसलिए मैं हरियाणा प्रचार करने आया हूं। प्रभु की कृपा, मोदी का नाम और जमीन पर हमारे काम की बदौलत जनता परिणाम दे रही है।

पंजाब में भाजपा लाओ, मैं माफिया को मिर्च का झोंका लगाकर ठीक कर दूंगा

सीएम ने आम आदमी पार्टी को खूब धोया, बोले कि पंजाब में गैंगस्टर खड़े होकर फिर से गैंगवार कर रहे हैं। वहां लोग कह रहे हैं कि हालत खराब हो गए हैं। एक बार भाजपा को पंजाब में मौका दे दो, मैं माफिया को मिर्च का झोंका लगाकर ठीक कर दूंगा। यूपी के बड़े माफिया को यह लोग पंजाब लाकर ठहराए थे। मैं सुप्रीम कोर्ट तक लड़ा और माफिया को वापस यूपी ले गया। उस माफिया का अभी राम नाम सत्य हो गया।

भारत के प्रति नहीं है इंडी गठबंधन के घटक दलों की निष्ठा

इंडी गठबंधन पर बरसे योगी ने कहा कि इनके लिए चुनाव सत्ता प्राप्त का माध्यम है। इंडी गठबंधन से जुड़े सभी घटक के कारनामों को आप जानते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी आपस में लड़ रही है। बिहार में राजद, यूपी में सपा, महाराष्ट्र और साउथ के पार्टनर की निष्ठा भारत के प्रति नहीं है। बल्कि आपस में लड़ाकर फूट डालो और राज करो की नीति पर विश्वास करते हैं।

कैसरगंज लोकसभाः कायम रहेगा या खत्म होगा ब्रजभूषण का दबदबा!

बांग्लादेश, पाक और अफगानिस्तान से आए रोहिंग्याओं को आपकी संपत्ति दें देंगे कांग्रेसी

सीएम ने कहा कि अपने घोषणा पत्र के माध्यम से राहुल गांधी कहते हैं कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स लगाएंगे और गरीबी हटाएंगे। यानी यह लोग आपके और पूर्वजों की संपत्ति पर कब्जा कर बांग्लादेश, पाकिस्तान और म्यांमार से आए रोहिंग्या-मुसलमानों को दे देंगे। यह सीएए का विरोध करते हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू-सिख, बौद्ध, जैन, पारसियों ने प्रताड़ित होकर भारत में शरण लिया है, उन्हें नागरिकता देने पर कांग्रेस-आप उसका विरोध कर रही है।

शाहजहां ने औरंगजेब से कहा था-कमबख्त, तुझसे अच्छे हिंदू हैं

सीएम ने कहा कि इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। मुगलकाल के क्रूर बादशाह औरंगजेब ने अपने बाप शाहजहां को मटकी में पानी देता था और 24 घंटे उतने पानी में काम चलाना पड़ता था। सीएम ने कहा कि पटना के खुदाबख्श लाइब्रेरी जाकर शाहजहां की जीवनी पढ़िए, शाहजहां ने औरंगजेब को कोसा कि कमबख्त तुझसे अच्छा हिंदू है, जो जीते जी पूर्वजों को सम्मान और मरने के बाद श्राद्धकर्म कर तर्पण करता है। कांग्रेस का विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। वह कहता था कि या तो जजिया कर दो या मुसलमान बनो। स्वतंत्र भारत में औरंगजेब की आत्मा को जीवित नहीं होने देना है, इसलिए आप और कांग्रेस के गठबंधन को समाप्त कीजिए।

फतेहपुर लोकसभाः क्या गठबंधन करेगा कमाल या जीत के साथ रिकॉर्ड बनाएगी BJP?

जेब और घर पर लहरा सके तिरंगा, जिंदल ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी थी लड़ाई

सीएम ने कहा कि ब्रह्म सरोवर में तिरंगा लहरा रहा है। यह तिरंगा जेब और घर पर शान से लगा सकें, इसकी लड़ाई नवीन जिंदल ने सांसद बनने के पहले सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी थी। इन्होंने कहा था कि भारत के आन-मान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय चिह्न को लगाने का अधिकार हमें मिलना चाहिए, जिससे गर्व से कह सकें कि हम भारतीय हैं। राष्ट्रीय चिह्न के लिए लड़ी गई लड़ाई अभिनंदनीय थी। जब भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे थे तो मोदी जी ने वही तिरंगा हर घर में फहराने का कार्य किया था, लेकिन 2004 में नवीन जिंदल ने इस लड़ाई की शुरुआत कर विजयश्री प्राप्त की थी। बाबा विश्वनाथ धाम को सजाने और वहां के घाटों के सुंदरीकरण में यह परिवार योगदान दे रहा है।

धर्मभूमि को प्रणाम कर योगी ने बताई कुरुक्षेत्र की महत्ता

सीएम ने कुरुक्षेत्र की धरा को प्रणाम किया। बोले कि यह धरा पांच हजार वर्ष से अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया है। यह धर्मभूमि है। दुनिया की संभवतः एकमात्र भूमि है, जहां दो सेनाएं युद्धभूमि को धर्म क्षेत्र के रूप में संबोधित करती है। यह केवल भारत और भारत में कुरुक्षेत्र में हो सकता है। चार जून को आने वाला परिणाम भी सत्यमेव जयते का संदेश लेकर आने वाला है। लीलाधारी श्रीकृष्ण ने पांच हजार वर्ष पहले जो उपदेश दिया था,  वह लेकर मैं मथुरा जाऊंगा और बोलूंगा कि अयोध्या,  काशी का इंतजार पूरा हुआ, अब मथुरा की बारी है। कुरुक्षेत्र भारत के दिव्य ज्ञान की भूमि है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश इसी धरती पर दिया था।

जनसभा में पूर्व सांसद व भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल, हरियाणा के मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा की प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, विधायक लीलाराम गुर्जर,  कमलेश धांडा,  संदीप सिंह, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान,  कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, लोकसभा प्रभारी कंवरपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More