Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

शाश्वत तिवारी

दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने इसके साथ ही एक और बड़ा निर्देश दिया है। आइए जानते हैं कि कोर्ट ने क्या कहा है।

“दो जून को करना होगा सरेंडर – कोर्ट”

अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से पांच जून तक की जमानत की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने कहा- “हमें कोई समान लाइन नहीं खींचनी चाहिए। केजरीवाल को मार्च में गिरफ़्तार किया गया था और गिरफ़्तारी पहले या बाद में भी हो सकती थी। अब 21 दिन इधर-उधर से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दो जून को अरविंद केजरीवाल सरेंडर करेंगे।”


कुछ इस तरह ED ने किया था अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार, अब कोर्ट के आदेश से राहत

“ED की दलीलें दरकिनार”

बीते गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने केजरीवाल की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। ईडी ने हलफनामे में कहा था कि चुनाव प्रचार करना कोई मौलिक अधिकार नहीं है। वहीं, दूसरी ओर ED के हलफनामे पर केजरीवाल की लीगल टीम ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि, ED की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है।

अमेठी के रण को साधने के लिए दलों का सीक्रेट प्लान, भाजपा ने बदला पैटर्न; कांग्रेस की भी नए सिरे से रणनीति

“अब क्या होगी, आगे की प्रक्रिया?”

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट का आर्डर ट्रायल कोर्ट में भेजा जाएगा। फिर ट्रायल कोर्ट से रिलीज आर्डर तिहाड़ जेल प्रशासन को भेजा जाएगा। महत्वपूर्ण बात ये है कि ट्रायल कोर्ट से ऑर्डर जब तिहाड़ जाएगा, वहां रिलीज लेटर पहुंचने के बाद दो घन्टे प्रक्रिया में लगते हैं। अगर आज ट्रायल कोर्ट से रिलीज ऑर्डर तिहाड़ समय से पहुंच गए तो उसके दो घन्टे की प्रक्रिया के बाद केजरीवाल को रिहा किया जाएगा। तिहाड़ जेल में रोजाना जितने भी रिलीज आर्डर आते हैं उसका निपटारा लगभग दो घण्टे में हो जाता है।

लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं

मोहनलागंज लोकसभाः  40 साल पहले कांग्रेस को मिली थी जीत, अब कौशल हैट्रिक की तलाश में?

National Politics

मौलाना शमशुल हुदा के ठिकानों पर ED की रेड, कई पहचान पत्र और धार्मिक साहित्य बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ब्रिटेन की नागरिकता लेने के बावजूद भारत में वेतन लेने के आरोपों में मौलाना शमशुल हुदा के ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित उनके पैतृक घर और मुबारकपुर के अस्थायी आवास से कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। रेड के दौरान […]

Read More
Crime News National

एएनटीएफ यूनिट बरेली: बीस लाख रुपए कीमत की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चार किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन व 3,400 रुपए की नकदी बरामद   ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट बरेली ने काफी दिनों से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर गिरोह के एक सदस्य को सुभाषनगर थाना क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एएनटीएफ टीम […]

Read More
homeslider National Politics

लोकसभा में जगदंबिका पाल और राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक

लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान उस वक्त दिलचस्प और हल्का राजनीतिक तंज से भरा दृश्य देखने को मिला, जब पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल और नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच संवाद ने पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बहस का केंद्र बजट था, लेकिन चर्चा के दौरान व्यक्तिगत राजनीतिक संदर्भ भी […]

Read More