भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक कार्यालय (यूएनओसीटी) के अवर महासचिव व्लादिमीर वोरोनकोव को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड (सीटीटीएफ) के लिए देश के स्वैच्छिक वित्तीय योगदान के रूप में पांच लाख अमेरिकी डॉलर सौंपे।
संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा है भारत ने वैश्विक आतंकवाद-रोधी पहलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया है तथा संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद-रोधी ट्रस्ट कोष में 500,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान देकर, विशेष रूप से अफ्रीका में आतंकवाद से निपटने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है।


मिशन की ओर से जारी बयान में कहा गया है भारत आतंकवाद के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदस्य देशों की क्षमता निर्माण में संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक कार्यालय द्वारा किए गए कार्य और अधिदेश को बहुत महत्व देता है। नवीनतम योगदान आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
बयान में कहा गया है कि भारत का योगदान यूएनओसीटी के वैश्विक कार्यक्रमों- मुख्य रूप से आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला (सीएफटी) और आतंकवादी यात्रा कार्यक्रम का मुकाबला (सीटीटीपी)- को समर्थन देगा।
बता दें कि अफ्रीका में आतंकवाद के बढ़ते खतरे के मुद्दे से निपटना पिछले कुछ वर्षों से भारत की आतंकवाद-रोधी प्राथमिकताओं में से एक रहा है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अक्टूबर 2022 में भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित आतंकवाद रोधी समिति की विशेष बैठक के दौरान ट्रस्ट फंड में योगदान देने प्रतिबद्धता जताई थी।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider National

Holi 2026: हुड़दंग पर सख्ती, यूपी-एमपी-बिहार में हाई अलर्ट

रंगों का त्योहार होली इस बार उल्लास के साथ-साथ सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई होगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए कई दिनों से रणनीति तैयार की जा […]

Read More
homeslider National

राज्यसभा चुनाव: BJP ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को […]

Read More
homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More