दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

  • ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल
  • पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है।

ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 लोगों की मौत

साओ पाउलो। ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में लगातार चार दिनों तक हुई भारी बारिश और भूस्खलन के बाद आए भीषण तूफान में 29 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य लापता हो गए है। गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, हम जानते हैं कि ये संख्या बढ़ेगी। उन्होंने तूफान को शीर्ष कृषि और पशुधन उत्पादक राज्य के इतिहास में सबसे खराब प्राकृतिक आपदा बताया।

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने गुरुवार को राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक सांता मारिया का दौरा किया और लेइट से मुलाकात की। लूला ने उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से लगे राज्य में आपातकाल से निपटने के लिए संघीय वित्त पोषण और सहायता की पेशकश की। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल के लिए संघीय सरकार से मदद की कोई कमी नहीं होगी, परिवहन और भोजन की देखभाल के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम 24 घंटे प्रयास करेंगे ताकि बारिश से फंसे लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।

गर्वनर ने अधिक बारिश होने के अनुमान के साथ लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने और नागरिक सुरक्षा एजेंसी द्वारा पहचाने गए बाढ़ क्षेत्रों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि करीब 4,400 निवासियों को निकाला गया है लेकिन हजारों लोग अपने बाढ़ग्रस्त घरों से बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। नागरिक सुरक्षा बुलेटिन के अनुसार, प्राकृतिक आपदा से 154 शहर प्रभावित हुए हैं।

 

किर्गिस्तान में मिनी ट्रक दुर्घटना में 31 बच्चे घायल

बिश्केक। दक्षिणी किर्गिस्तान में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक मिनी ट्रक के पहाड़ी से नीचे गिर जाने से कम से कम 31 बच्चे घायल हो गए। यह घटना जलाल-अबाद क्षेत्र के सुजाक जिले में युवा मानस महाकाव्य कथावाचकों के कार्यक्रम के दौरान हुई। क्षेत्रीय गृह मामलों के निदेशालय ने यह जानकारी दी है।

सीरिया के दमिश्क में इजरायली हवाई हमले में आठ सैनिक घायल

दमिश्क। इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास एक सैन्य स्थल पर गुरुवार रात कब्जे वाले गोलान हाइट्स की दिशा से हवाई हमला किया जिसमें आठ सैनिक घायल हो गए और भौतिक क्षति हुई।  सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय के बयान में कोई और विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन मानवाधिकारों के लिए सीरिया वेधशाला ने बताया कि राजधानी दमिश्क के दक्षिण-पश्चिमी ग्रामीण इलाके में, कुनीत्रा प्रांत और कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स के साथ साझा सीमा पर विस्फोटों की आवाज सुनी गई। (वार्ता)

homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More
homeslider International

तेहरान पर फिर हमला, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनाव

तेहरान।  ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनावमध्य पूर्व में जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों […]

Read More
homeslider International

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! नेपाल में आगामी प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सुरक्षा समिति, रूपन्देही ने भारत से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का निर्देश जारी किया है, नेपाल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च (सोमवार) की […]

Read More