जब मंडी में प्राकृतिक आपदा आई तब कंगना कहां थीं: सिंह

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार व अभिनेत्री कंगना रणौत से पूछा कि जब मंडी में इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा आई और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ, तब वह कहां थीं। सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह थीं, जिन्होंने वहां के लोगों से मुलाकात की थी और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या कंगना रणौत एक भी दिन, मंडी के एक भी इलाके में लोगों से मिलने आईं, क्या उन्होंने मुंबई से प्रभावित लोगों का सहयोग किया।

सिंह ने कहा कि चुनाव केवल स्टारडम के आधार पर नहीं लड़ा जाता। चुनाव के लिए रणनीति व लोगों के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है। यह प्रतिबद्धता चुनाव तक नहीं, चुनाव के बाद के लिए भी होती है। उन्होंने पूछा कि क्या चुनाव के बाद भी कंगना मंडी संसदीय क्षेत्र को इतना समय दे पाएंगी। क्या मंडी के लोग अपने छोटे-छोटे काम करवाने के लिए मुंबई जाने को तैयार हैं। (वार्ता)

Entertainment

ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

महाकुंभनगर। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से त्याग पत्र दे दिया है। यह जानकारी उन्होने एक वीडियो जारी कर साझा की। ममता ने कहा कि  मैं महामंडलेश्वर ममता नंद गिरि अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं। उनके महामंडलेश्वर घोषित करने के बाद किन्नर अखाड़े में जो समस्याएं उठ रही […]

Read More
Entertainment

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का ट्रेलर लॉन्च

हार्डकोर एक्शन में दिखे भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘डंस’ का ट्रेलर फिल्म के मेकर ने आज लॉन्च कर दिया है। इस ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर में खेसारी लाल यादव […]

Read More
Entertainment

फिल्म “इलू इलू 1998” को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही है : एली अवराम

मुंबई। रोमांस, कॉमेडी और इमोशन्स से भरी एक दिलचस्प फिल्म ‘इलू इलू 1998′ रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। अभिनेत्री एली अवराम इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही है। इस फिल्म में वह गोवा की एक कैथोलिक अंग्रेजी शिक्षिका की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के बारे में बात करते […]

Read More