होली पर मातम : मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत से कसबे का माहौल शोकाकुल

  • दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

अमित मोहन श्रीवास्तव

फरेन्दा/महराजगंज । फरेन्दा क्षेत्र शांति पूर्वक बीत रही होली शाम को मातम में बदल गई। बाइक चला रहे दो युवकों की स्टंटबाजी उनकी जान पर बन आई। तेज रफ्तार बाइक सवार डिबाइडर से टकराते हुए बिजली के पोल से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोर थी कि बाईक सवार दोनों युवक क़रीब सौ मीटर दूर जाकर गिरे। मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई फिर भी इसकी पुष्टि के लिए उन्हें निकट के बनकटी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों के मौत की पुष्टि की। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो जगदीश पुर के दो दोस्त काजू पाण्डेय व अरमान अली एक दूसरे के पड़ोसी भी थे। मंगलवार की शाम 6 बजे होली खेलकर दोनों बाइक से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक जरूरत से कहीं ज्यादा तेज रफ्तार थी। पीछे बैठा युवक स्टंटबाजी भी कर रहा था कि तभी यह हादसा हुआ।

मृतक काजू उम्र 18 वर्ष के पिता का नाम अवधेश पाण्डेय है। इसका एक छोटा भाई अजीत पाण्डेय उम्र 10 वर्ष है। एक बहन जिया उम्र 13 वर्ष है। घर की हालत ठीक नहीं है। काजू बाजार में ही एक किराना की दुकान पर काम करता था। यही एक कमाऊ पूत था। माँ पिता भाई व बहन का रो रोकर बुरा हाल है। काजू की मां बार बार बेहोश हो जा रही है। दूसरा युवक अरमान पुत्र इत्तफाक अली उम्र 20 वर्ष भी इसी वार्ड का है। इनका एक बड़ा भाई अमीन अली उम्र 25 वर्ष है इसकी शादी हो गयी है।

यह अपने पिता इत्तफाक अली के साथ मुंबई में रहकर काम करता है। दुर्घटना की सूचना पाकर पिता पुत्र वहां से चल दिए हैं। इसकी भी माली हालत बहुत अच्छी नहीं है। दुर्घटना में दर्दनाक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है की बाइक पर तीसरा युवक भी था जिसका नाम जैक पुत्र दयाराम है जो घायल हुआ था। बाद में प्रथमिक उपचार के वाद उसे छुट्टी दे दी गयी है। एक ही मुहल्ले के दो दोस्तों की आकस्मिक मौत से पूरा नगर शोकाकुल है। विधायक वीरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधयाक बजरंग बहादुर सिंह,पूर्व विधायक विनोद तिवारी,पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह,नगर पंचयात अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जयसवाल, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश लाल,पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता व मो अली सहित अनेक लोगो ने दुख व्यक्त किया है।

Purvanchal

सोनौली से दिल्ली तक विना परमिट की अवैध बसों का संचालन पुनः शुरू

सोनौली में मुख्यमंत्री के निर्देश की उड़ाई जा रही है धज्जियां, फिर चलने लगी डग्गामार बसें बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिना परमिट की चल रहीं पांच बसों को ARTO ने किया था सीज सुरक्षा एजेंसियों की मिली भगत से इन्हीं बसों से हो रही है बड़े पैमाने पर तस्करी, प्रशासन सुस्त पड़ा परिवहन […]

Read More
Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More