आप के विरोध प्रदर्शन के बीच पटेल चौक पर धारा 144 लागू

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (APP) के प्रदर्शनकारियों से पटेल चौक मेट्रो स्टेशन को पांच मिनट के भीतर खाली करने को कहा और घोषणा की कि इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है क्योंकि उनके पास विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। पुलिस ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर घोषणा करते हुए कहा,कि धारा 144 लागू कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है और क्षेत्र को पांच मिनट के भीतर खाली कर दिया जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह शराब नीति मामले में ईडी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी, जिसके बाद पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि आज तुगलक रोड, सफदरजंग रोड या केमल अतातुर्क मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More