नौ महीने के लीप के साथ, दर्शक देखेंगे काव्या का रीबूट संस्करण

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘काव्या-एक जज़्बा एक जुनून’, में नौ महीने के लीप के साथ दर्शकों को काव्या का नया रूप देखने को मिलेगा।’काव्या-एक जज़्बा एक जुनून’, में काव्या के बहनोई, ओमी की मौत के साथ शो में एक हाई पॉइंट देखा गया है। गिरिराज की सौतेली मां बड़ी अम्मा द्वारा संचालित एक साजिश में, एक दुर्घटना में ओमी की मौत हो जाती है।

जबकि काव्या कोमा में है, लेकिन प्रधान परिवार को लगता है कि काव्या ने अपनी बहन नव्या की मौत का बदला लेने के लिए ओमी को मार डाला ।जब काव्या अंततः कोमा से बाहर आती है, तो उसे पता चलता है कि ओमी की मौत के लिए उस पर लगे हत्या के आरोप के कारण उसे आईएएस अधिकारी के रूप में उसकी भूमिका से निलंबित कर दिया गया है, और उसका प्रिय आदि अब उससे नफरत करता है क्योंकि उसका मानना है कि उसने ओमी को मार डाला है।

काव्या का किरदार निभाने वाली सुम्बुल तौकीर खान ने कहा,अब तक, दर्शकों ने काव्या के जीवन के हर चरण के उतार-चढ़ाव भरे सफर को देखा है और वो कैसे अपनी सूझबूझ से हर स्थिति से निपटती है। नौ महीने के लीप के साथ, दर्शक काव्या का नया रूप देखेंगे जो पहले से ज्यादा बेबाक और ज्यादा साहसी है। जो कुछ भी उसका है उसे वापस पाने का उसका दृढ़ संकल्प उसे अजेय बना देगा! हर स्थिति आपको कुछ न कुछ सिखाती है। काव्या ने यह सब सहा है लेकिन उसने हमेशा सही काम किया है। आगामी एपिसोड में, दर्शक काव्या का सफर देखेंगे जहां वो एक आईएएस अधिकारी के रूप में बहाल होने के साथ-साथ आदि का प्यार और विश्वास हासिल करने का इरादा रखती है। ‘काव्या-एक जज़्बा एक जुनून’, हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।(वार्ता)

Entertainment

दुखद: मोहब्बत के दुश्मन हर सप्ताह ले एक जान

अवैध संबंधों में अपने ही कर रहे अपनों का कत्ल लखनऊ। प्रेम की दुश्मन है सारी खुदाई। यह बातें तो बहुत अरसों से कही जाती है, लेकिन देश व प्रदेश के हालात पर सटीक साबित हो रही है। दरअसल यहां प्रेम के दुश्मन हर सप्ताह एक जान ले रहे हैं। अवैध संबंध का भूत इस […]

Read More
Entertainment

बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक पार्थो घोष का निधन

मुंबई, 9 जून 2025 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक पार्थो घोष का आज मुंबई में निधन हो गया। पार्थो घोष ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी। फिल्मी करियर पार्थो घोष ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। उनकी […]

Read More
Entertainment

प्रदीप पांडे चिंटू का गाना “पांडे जी का बेटा हूं 2” ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को पछाड़ा*

मुंबई 9 जून 2025 । भोजपुरी सिनेमा के तीनों सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और प्रदीप पांडे चिंटू के गानों की तुलना में प्रदीप पांडे चिंटू का गाना “पांडे जी का बेटा हूं 2″ सबसे आगे निकल गया है। भोजपुरी फिल्मो की बात हो या भोजपुरी अल्बम गाने की हमेसा एक फ़िल्मी स्टार इंडस्ट्री […]

Read More