राहुल के शक्ति वाले बयान को चुनावी मुद्दा बनाएगी : BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के “शक्ति” वाले बयान पर निशाना साधते हुए आज कहा कि वह इसे चुनाव में एक जबरदस्त मुद्दा बनाएगी और कांग्रेस को जवाब देना होगा कि वह बार बार हिन्दू आस्था, चिंतन एवं संस्कृति का अपमान क्यों करती है। BJP के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गांधी पर यह हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिन्दू आस्था, चिंतन, संस्कार, संस्कृति का अपमान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब महात्मा गांधी की प्रेरणा से चलने वाली पार्टी नहीं रही है। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस अब माओवादी, विभाजनकारी, और अलगाववादी विचार लेकर चलती है।

प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे तत्वों के प्रभाव में हैं। उन्होंने कहा है -“हिन्दू धर्म में शक्ति का शब्द है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं।” उन्होंने सवाल किया कि गांधी आखिर शक्ति को क्या समझते हैं। हिन्दू धर्म में देवियों को शक्ति के रूप में पूजा जाता है। BJP नेता ने कहा कि हम इस सोच की भर्त्सना करते हैं। हम इसे चुनाव में जबरदस्त मुद्दा बनाएंगे। कांग्रेस को देश को जवाब देना होगा। क्या राहुल गांधी किसी अन्य धर्म के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं?

उन्होंने कहा कि हिंदू आस्था का अपमान करना कांग्रेस और उसके सहयोगियों का दूसरा स्वभाव बन गया है। आप सुविधा के लिए चुनावी हिन्दू बन जाते है। लेकिन हकीकत में कांग्रेस माओवादी विचारधारा के लोगों के प्रभाव में है जिनकी फितरत बार बार हिन्दू आस्था का अपमान करना है। प्रसाद ने कहा कि गांधी ने इस बयान पर अफसोस जाहिर करने की बजाए सफाई दी है। कि वह जिस शक्ति का उल्लेख कर रहे थे, उसका मुखौटा मोदी हैं और ED (प्रवर्तन निदेशालय), CBI (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) वो शक्ति है। उन्होंने कहा कि गांधी को पता चल गया है कि उनकी चुनाव में हार होने वाली है तो वह हार का बहाना ढूंढ़ रहे हैं। (वार्ता)

Delhi

भारत की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देंगी बजट की प्राथमिकताएं: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई दी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है और एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि बजट […]

Read More
Delhi

लोकसभा चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें, नेतृत्व परिवर्तन की लगी अटकलें

नौकरशाही पर निरंकुश और अराजक होने का आरोप नया लुक ब्यूरो, नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगने के बाद अब राज्य की सियासत गर्मा गई है। नतीजों के बाद भाजपा के अंदरखाने की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध के सुर बुंलद हो गए है। योगी […]

Read More
Delhi

बिम्सटेक सम्मेलन: भारत का ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर

नई दिल्ली। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ ही सागर दृष्टिकोण पर फोकस किया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 7 पड़ोसी देशों के संगठन बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी […]

Read More