CBI ने शाहजहां शेख के तीन सहयोगियों को किया गिरफ्तार

कोलकाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गत पांच जनवरी को पश्चिम बंगाल में संदेशखली स्थित तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के ठिकानों के तलाश अभियान के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर कथित हमलों की जांच की कार्रवाई करते हुए उनके करीबी तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम को शहर के निज़ाम पैलेस में घंटों पूछताछ के बाद CBI ने जियाउद्दीन मोल्ला, दीदार बख्श मोल्ला और फारूक अकुंजी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें CBI मुख्यालय में तलब करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मोल्ला TMC के सरबेरिया-अघराती ग्राम पंचायत प्रमुख हैं जबकि दीदार बख्श एक पेशेवर सुरक्षाकर्मी हैं।

कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा छह मार्च को भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी को कथित हमलों की जांच के आदेश दिये जाने के बाद यह पहली ऐसी गिरफ्तारी है। CBI उत्तर 24 परगना के बोंगांव में ED अधिकारियों पर कथित हमले की भी जांच कर रही है। इससे पहले पांच जनवरी को TMC नेता और पूर्व बोंगांव नगर पालिका अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया था।

CBI को संदेह है कि ये तीनों पॉच जनवरी की सुबह संदेशखाली में ED अधिकारियों पर हुए हमले के दौरान मौजूद थे। ED कथित पीडीएस घोटाले के संबंध में शहजहां हाउस में तलाशी अभियान में वहां गई थी। गुस्साई भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद संघीय एजेंसी के अधिकारी कुछ CRPF जवानों के साथ अपनी जान बचाने के लिए भाग गए। सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर हमलावर शहजहां शेख के अनुयायी थे। शाहजहां को 29 फरवरी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। (वार्ता)

West Bengal

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार मध्यरात्रि एक बहुमंजिला, निर्माणाधीन ‘अवैध’ इमारत ढह जाने से दो महिलाओं सहित करीब पांच लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस और डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं की मौत दक्षिण कोलकाता में दुर्घटनास्थल के पास […]

Read More
West Bengal

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया

कोलकाता। चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग 48 घंटे बाद सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार को पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया। यहां जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि आयोग महज तीन महीने पहले नियुक्त किये गये DGP की जगह लेने […]

Read More
West Bengal

कोलकाता में इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत, 10 घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार देर रात एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और अग्निशमन कर्मियों ने किसी भी जीवित बचे व्यक्ति या किसी अन्य हताहत को खोजने के लिए मलबे […]

Read More