दिल्ली जल बोर्ड मामला: ED के समन पर पेश नहीं हुए केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर उसके समक्ष पेश नहीं हुए। ED ने केजरीवाल को रविवार को समन भेजा था। पार्टी ने ED के समन को ‘अवैध’ बताया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर ED का इस्तेमाल करके केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री केजरीवाल आज ED के सामने पेश नहीं होंगे।’ साथ ही सवाल किया कि जब अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है तो ED समन क्यों भेज रही है।

ED ने दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज दूसरे मामले में केजरीवाल को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। AAP प्रमुख पहले से ही दिल्ली आबकारी शुल्क नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए समन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में आठ समन को ‘अवैध’ बताते हुए उन्‍हें तवज्‍जो नहीं दी और पूछताछ में शामिल नहीं हुए। जांच एजेंसी ने कल केजरीवाल को आबकारी शुल्क नीति घोटाला मामले में नौवां समन जारी किया और उन्हें 21 मार्च को ED के सामने पेश होने के लिए कहा।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More