Khichdi Scam : आरोपी शिवसेना नेता सूरज चव्हाण की 88.51 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के खिचड़ी घोटाला मामले में लगबग 88.51 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया। धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के अंतर्गत आरोपी शिवसेना (UBT) नेता सूरज चव्हाण की संलग्न संपत्तियों में मुंबई में एक आवासीय फ्लैट और रत्नागिरी जिले में एक कृषि भूखंड शामिल है।

ED ने इस मामले में जांच, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद, भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के आधार पर अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन, मुंबई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की। जांच के दौरान ED ने BMC के पात्रता मानदंडों को दरकिनार करते हुए मेसर्स फोर्स वन मल्टी सर्विसेज को काम प्राप्त करने में चव्हाण की कथित संलिप्तता का खुलासा किया।

चव्हाण ने कथित रूप से BMC को धोखा दिया और कम मात्रा में खिचड़ी के पैकेट की आपूर्ति करके कुल 1.35 करोड़ रुपये की गलत धनराशि प्राप्त की। अवैध रूप से अर्जित इस आय को मैसर्स फोर्स वन मल्टी सर्विसेज से वेतन और ऋण के रूप में छिपाया गया था और बाद में चव्हाण के नाम पर मुंबई और रत्नागिरी में कुर्क की गई संपत्तियों को प्राप्त करने में उपयोग किया गया था।(वार्ता)

Maharastra

ड्रग्स के पैसे को लेकर नाबालिग सहपाठियों में हुआ विवाद, एक ने दूसरे पर किया पत्थर से वार, मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रायगढ़ जिले के पेन इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर मिल रही है। यहाँ ड्रग्स के नशे में लत के शिकार दो नाबालिग सहपाठियों के बीच ड्रग्स के पैसो को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे सहपाठी 14 के सर पर एक भारी पत्थर से […]

Read More
Maharastra National

इतिहास के पन्नों में  सिमट जायेगा ब्रिज इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना

लखनऊ। मुंबई शहर का एक ऐतिहासिक इंजीनियरिंग चमत्कार जल्द ही इतिहास के पन्नों में सिमट जाएगा। रेलवे ने 1888 में ब्रिटिश इंजीनियरिंग की तकनीक से बने बांद्रा-माहिम रेल लाइन पर स्थित स्क्रू पाइल ब्रिज को हटाने का फैसला लिया है। इस पुल को हटाने के लिए रेलवे जनवरी में 9.5 घंटे का ब्लॉक लेगी, जिससे […]

Read More
Maharastra

सोनू त्यागी ने 'आई एम प्राउड टू बी वेजिटेरियन' ट्वीट का समर्थन

किया, अभिनेत्री स्वरा भास्कर की टिप्पणियों की आलोचना की मुंबई – प्रख्यात लेखक, निर्देशक और निर्माता सोनू त्यागी, जो एप्रोच एंटरटेनमेंट और आध्यात्मिक संगठन गो स्पिरिचुअल इंडिया के संस्थापक हैं, ने हाल ही में 'आई एम प्राउड टू बी वेजिटेरियन' ट्वीट का समर्थन किया और अभिनेत्री स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया की आलोचना की। उनका मानना […]

Read More