बेंगलुरु ने दिल्ली को 113 रन स्कोर पर रोका

नई दिल्ली। श्रेयंका पाटिल व सोफी मोलिन्यू और सोभना आशा की घातक गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने रविवार को खेले गये विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स महिला को 113 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया। आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की कप्तान मेग लानिंग और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 64 रन जोड़े। आठवें ओवर में सोफी मोलिन्यू ने वेयरहम के हाथों शेफीली वर्मा कैच आउट कराकर दिल्ली को पहला झटका दिया।

शेफाली ने 27 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेलते हुए दिल्ली के सर्वाधिक रन बनाये। अगले ही ओवर में श्रेयंका पाटिल ने कप्तान मेग लानिंग 23 रन को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज बेंगलुरु की फिरकी का सामना नहीं कर सका। मैरिजेन कप्प आठ रन, जेस जॉनसन तीन रन, राधा यादव 12 रन, मिन्नू मनी पांच रन और अरुंधति रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुई।

जेमिमा रॉड्रिग्स, ऐलिस कैप्सी और तानिया भाटिया बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। शिखा पांडे पांच रन पर नाबाद रही। दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। रॉयल चैंलैंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की ओर से श्रेयंका पाटिल ने चार विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू को तीन विकेट मिले। सोभना आशा ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।(वार्ता)

Sports

यूपी रुद्राज़ ने उत्तर प्रदेश में ग्रासरूट्स हॉकी क्लिनिक शुरू किया

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी रुद्राज और यदु स्पोर्ट्स ने गुरुवार को लखनऊ के विभूतिखंड स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में यूपी रुद्राज़ ग्रासरूट्स हॉकी क्लिनिक शुरू किया। इस क्लिनिक के उद्घाटन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर हॉकी खेलने वाले प्रतिभाशाली लोगों की पहचान करके उन्हें बढ़ावा देना है, ताकि […]

Read More
Sports

बल्ले से ‘बल्ले-बल्ले’ करने वाले ये खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम इंडिया की कैप

IPL से सीधे टीम इंडिया में एंट्री मारने को तैयार ये खिलाड़ी कई खब्बू खिलाड़ियों की हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री सत्येंद्र शुक्ल ‘दीपक’ धड़ाधड़ क्रिकेट का इंडियन सीजन (IPL-18) बीत गया। सबसे ज्यादा व्हिस्की बनाने वाली कम्पनी रॉयल चैलेंजर्स (RCB) ने सबसे ज्यादा कंज्यूम करने वाले प्रदेश यानी पंजाब किंग्स को छह […]

Read More
Jharkhand Sports

झारखंड के हजारीबाग में लगा शतरंज का महाकुंभ, 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे

नया लुक ब्यूरो, रांची। सूबे के हजारीबाग में शतरंज के आयोजन में झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार समेत 13 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस खेल में छोटे शतरंज खिलाड़ी भी बड़े खिलाड़ियों को शह और मात दे रहे हैं. यह आयोजन हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान […]

Read More