बैंगलोर टारपीडो ने मुंबई मीटियोज को सीधे सेटों में दी मात

चेन्नई। बेंगलुरु टॉरपीडोज ने शनिवार को यहां रूपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के तीसरे सीजन के करो या मरो वाले सुपर-पॉच के मैच में मुंबई मीटियोज को 15-13, 16-14, 15-10 से हरा दिया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में जिष्णु के ब्लॉक की बदौलत बेंगलुरु टॉरपीडोज की टीम ने मैच की शुरुआत में ही बढ़त हासिल कर ली।

वहीं  मुंबई मीटियोज ने अमित गुलिया के अटैकिंग के जरिए डिफेंस में बेहतरीन काम किया। लेकिन दोनों टीमों की ओर से सर्व में गलतियां देखने को मिली और इससे मैच बराबरी पर बनी हुई थी। कोच डेविड ली की जोखिम भरी सुपर सर्व कॉल ने टॉरपीडोज को बढ़त लेने का मौका दे दिया और और फिर इबिन जोस की स्पाइक के दम पर बेंगलुरु टॉरपीडोज की टीम ने मुकाबले में शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। (वार्ता)

Sports

द्रौपदी मुर्मु ने गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को विश्व शतरंज चैंपियनशिप विजेता ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मुर्मु ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को […]

Read More
Sports

भारतीय महिलाओं ने खो-खो में मलेशिया को 80 अंकों से हराया

नई दिल्ली। रणनीति और कौशल के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारतीय महिला खो-खो टीम ने गुरुवार रात इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जारी खो-खो विश्व कप 2025 में मलेशिया के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपना अपराजित क्रम जारी रखा है। डिफेंडर भीलर ओपिनबेन और मोनिका के शानदार ड्रीम रन से शुरुआत करते हुए टीम […]

Read More
Sports

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को दिया रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य

राजकोट। प्रतिका रावल 154 और कप्तान स्मृति मंधाना 135 की तूफानी शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य दिया है। आज यहां भारतीय टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। बल्लेबाजी […]

Read More