राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज आखिरी दिन

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरब से पश्चिम के लिए 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार शाम को मुंबई में समाप्त हो रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया ‘आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 63वां और आख़िरी दिन है। 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई 6,600 किमी की ऐतिहासिक यात्रा आज शाम मुंबई पहुंच रही है। इस सफ़र में हम 15 राज्यों, कम से कम 110 ज़िलों से होते हुए और करोड़ों लोगों से संपर्क करते हुए गुज़रे। यात्रा में गांधी ने 15 जनसभा की और 70 स्थानों पर जनता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अपने अंतिम दिन यात्रा ठाणे ज़िले से शुरू होगी और राहुल गांधी ठाणे शहर में एक सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर के लंच ब्रेक के बाद यात्रा मुंबई के लिए रवाना होगी जहां राहुल गांधी मुंबई के औद्योगिक केंद्रों में से एक धारावी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा का समापन डॉ. अंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि में होगा, जहां राहुल गांधी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पिछले दो महीनों में गांधी और खडगे ने कांग्रेस के पांच न्याय एजेंडे की रूपरेखा पेश की है और इसे लगातार आगे बढ़ाया है। पाँच न्याय एजेंडा में किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है। यात्रा के अंत तक हम प्रत्येक न्याय से संबंधित 25 गारंटियों की रूपरेखा तैयार कर लेंगे। सम्मिलित रूप से, पांच न्याय-पच्चीस गारंटी करोड़ों भारतीयों को न्याय दिलाएगी और इस अन्याय-काल के अंधेरे को दूर करेगी।(वार्ता)

Delhi National

ईरान-इजराइल संघर्षः अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध भारतीय दूतावास

नई दिल्ली। इजराइल-ईरान तनाव के बीच, दोनों देशों में स्थित भारतीय दूतावास पूरी तरह अलर्ट हैं। दूतावासों ने भारतीय नागरिकों और इस क्षेत्र में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कई एडवाइजरी जारी की हैं। इजराइल के तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास भारतीय छात्रों, कर्मचारियों और पर्यटकों […]

Read More
Delhi

दिल्ली में तेज आंधी-तूफान के चलते रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 6313 एयर टर्बुलेंस में फंस गई।

रविवार को 80 km/h की रफ्तार से चल रही धूलभरी हवाओं के कारण पायलट ने लैंडिंग टाल दी और विमान को आसमान में चक्कर लगवाया। यात्रियों में भारी घबराहट रही, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस डरावने टर्बुलेंस का वीडियो भी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि 21 […]

Read More
Delhi

भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर में खोल रहे ‘आतंकिस्तान’ की पोल

नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने के लिए भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों के दौरे पर हैं। कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के न्यूयॉर्क में है, जहां आयोजित संवाद में थरूर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद अब भारत ने नई नीति अपना ली […]

Read More