हमारे साथ मित्रता, सहयोग पर बराबर भरोसा रख सकता है भूटान : भारत

नई दिली। भारत ने भूटान के साथ अपने संबंधों को घनिष्ठ और विशिष्ट बताते हुये शुक्रवार को कहा कि यह पड़ोसी देश भारत के साथ अपनी मित्रता और भागीदारी पर बराबर भरोसा रख सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो त्शेरिंग तोब्गे का स्वागत करते हुए कहा कि भारत को भूटान के साथ विकास में भागीदारी करने और पड़ोसी देश के लोगों की सामाजिक आर्थिक प्रगति में सहयोग करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भूटान के साथ भारत की यह भागीदारी प्राथमिकताओं और वहां की युवा आबादी की आकांक्षाओं से निर्देशित होती रहेगी।

प्रधानमन्त्री तोब्गे भारत की यात्रा पर गुरुवार को नयी दिल्ली पहुंचे और उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में मुर्मु से भेंट की। मुर्मु न इस बात की सराहना की प्रधानमंत्री तोब्गे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और भूटान के आपसी सम्बन्ध घनिष्ठ और विशिष्ट हैं। यह सम्बन्ध हर स्तर पर परस्पर विश्वास तथा सूझबूझ पर आधारित है। दोनों देशों की आध्यात्मिक विरासत एक है और भारत ऊर्जा, आर्थिक विकास और व्यापार तथा निवेश और दोनों देशों की जनता के बीच सीधे संबंधों को बड़ा मान देता है। (वार्ता)

Delhi

सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत पूरे देश में लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जब सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं हैं तो एक आम आदमी की सुरक्षा की बात […]

Read More
Delhi

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IAS प्रशिक्षु पूजा खेडकर को दी अंतरिम राहत

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा (2022) में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के आरक्षण लाभ के लिए धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने की आरोपी महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु बर्खास्त अधिकारी पूजा खेडकर को बुधवार को राहत देते हुए इस मामले में अगले आदेश तक किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से […]

Read More
Delhi

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी निकला नाबालिग 12वीं का स्टूडेंट

नई दिल्ली। पिछले लंबे समय से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मास्टरमाइंड शातिर दिमाग आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। इस आरोपी ने अभी तक दिल्ली के 400 स्कूलों को अलग अलग डेट में ईमेल के माध्यम से धमकी दी थी। आरोपी युवक 12वीं का स्टूडेंट है, और […]

Read More