दिल्ली में आवासीय इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार तड़के एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक शास्त्री नगर स्थित आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना सुबह लगभग 05:30 बजे गीता कॉलोनी पुलिस थाने को मिली। दिल्ली अग्निशमनकर्मी चार दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। एंबूलेंस और पुलिस की पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग चार मंजिला आवासीय इमारत में लगी, जिसके भूतल पर कार पार्किंग की सुविधा है। आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। संकीर्ण सड़क होने के बावजूद अग्निशमन अधिकारी आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। बचावकर्मियों ने तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चों सहित कुल नौ लोगों को बचाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल से दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े सहित चार लोगों की दम घुटने से मौत होने की जानकारी मिली है। घटना की विस्तृत जांच जारी है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More