उज्जैन । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सपत्नीक महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। डॉ यादव महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह यहां सपत्नीक महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन कर जगत के मंगल एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाएं, यही प्रार्थना है।(वार्ता)
महाशिवरात्रि पर्व पर मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना
मध्यप्रदेश में छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छह संसदीय क्षेत्रों में चुनाव संबंधी अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी […]
Read MoreLok Sabha Elections : मध्यप्रदेश की छह सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी
भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मध्यप्रदेश में छह संसदीय सीटों के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। नामांकन 27 मार्च […]
Read Moreशिवराज का विदिशा संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू
विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का प्रचार अभियान प्रारंभ हो गया है। चौहान ने सोमवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले इछावर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के साथ ही सीहोर जिला मुख्यालय पर पार्टी के भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय की […]
Read More