राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजगढ़ के भाटखेड़ी से प्रारंभ

राजगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज सुबह मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाटखेड़ी से प्रारंभ हुयी। यात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया है। यात्रा में गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

यात्रा पूर्वान्ह 11 बजे राजगढ़ जिले के सारंगपुर पहुंची, जहां गांधी द्वारा रोडशो किया गया। इसके बाद यात्रा यहां से शाजापुर जिले में प्रवेश करेगी। वहां से मक्सी होते हुए यात्रा उज्जैन के श्रीमहाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां गांधी महाकाल मंदिर में दर्शनार्थ हेतु जायेंगे। इसके बाद वे उज्जैन में रोडशो करेंगे। गांधी की यात्रा कल छह मार्च तक मध्यप्रदेश में है। (वार्ता)

State

द्वारका में आग लगने से एक ही परिवार के चार की मौत

देवभूमि द्वारका। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका सिटी क्षेत्र में रविवार को एक मकान के एसी मशीन में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के फायर इंचार्ज जितेन्द्रभाई एस […]

Read More
National State

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिये 933 नामांकन पत्र स्वीकार

चेन्नई। तमिलानाडु में आगामी लोक सभा चुनाव के पहले चरण के लिये प्रमुख राजनीति दलों के सभी प्रमुख उम्मीदवारों कुल 933 नामांकन पत्र दाखिल किये। इन नामांकन पत्रों को चुनाव आयोग ने जांच के बाद स्वीकार कर लिये हैं। मीडिया रिपोर्ट ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया गुरुवार सुबह शुरू हुई […]

Read More
State

क्रांतिधरा से मोदी करेंगे यूपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद

मेरठ। मौजूदा लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट और देश भर में 400 से अधिक सीटें जीतने के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संकल्प को पूरा करने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च को लगातार तीसरी बार क्रांतिधरा मेरठ से घनी आबादी वाले राज्य में अपने चुनाव प्रचार का आगाज […]

Read More