सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को बनाया टीम का नया कप्तान

मुम्बई। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मारक्रम की जगह ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। कमिंस ने इससे पहले IPL या किसी भी उच्च स्तरीय T-20 क्रिकेट में कप्तानी नहीं की है। कमिंस की कप्तानी में पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और एकदिवसीय विश्वकप जीता था। विश्वकप में उनकी सफलता को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए पिछले IPL सत्र से अपना नाम वापस ले लिया था। कमिंस को इस बार IPL की नीलामी में हैदराबाद ने 20 करोड़ की रकम पर टीम लिया। कमिंस के अलावा हैदराबाद के पास ट्रैविस हेड, मारक्रम, फजलहक फारुकी, हाइनरिक क्लासन, मार्को यानसन जैसे खिलाड़ियों के रूप में विदेशी खिलाड़ियों का एक अच्छा पूल है।

कमिंस को कप्तान नियुक्त किए जाने से पहले हैदराबाद ने अपने गेंदबाजी कोच में भी बदलाव किया है। आगामी IPL में हैदराबाद सनसाईजर कोलकाता में अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। हैदराबाद अगले मुकाबले में 27 मार्च को घरेलू मैदान पर मुंबई से भिड़ेगी। (वार्ता)

Sports

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

कराची। मोहम्मद रिजवान 122 नाबाद और आगा सलमान 134 के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 352 रन बनाये […]

Read More
Sports

चैंपियंस ट्राफी से पहले भारत ने किया इंग्लैंड का सफाया

अहमदाबाद। शुबमन गिल 112 और श्रेयस अय्यर 78  की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के कातिलाना अंदाज की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां श्रृखंला के तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 142 रन से रौंद कर 19 फरवरी से शुरु होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिये अपने मजबूत इरादों का इजहार […]

Read More
Sports

क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगा भारत

अहमदाबाद। चैंपियंस ट्राफी की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण श्रृखंला में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में भारतीय टीम बुधवार को यहां क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले दो मैच जीत कर भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। 19 फरवरी को चैंपियंस ट्राफी शुरु होने […]

Read More