स्पेनिश महिला ने सुनाई ढाई घंटे तक हुई रेप की दरिंदगी की दास्तां

  • ”मानो जिस्म को चबाकर खा जाना चाहते हों”

झारखण्ड के, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के संसदीय क्षेत्र, दुमका स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट मैदान में शुक्रवार की रात स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने दो मार्च को सात अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने अंग्रेजी में तीन पन्नों में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।

रंजन कुमार सिंह

रांची/ दुमका। झारखण्ड के दुमका जिला स्थित हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट मैदान में शुक्रवार की रात स्पेन की महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने दो मार्च को सात अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को तीन आरोपी कुंजी गांव के राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू व सुखलाल हेम्ब्रम को न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता ने दर्ज कराई तीन पन्ने में प्राथमिकी

पीड़िता ने अंग्रेजी में तीन पन्नों में जो प्राथमिकी दर्ज कराई हैं, उसमें पूरे वीभत्स घटनाक्रम का खुलासा किया है। बताया है कि किस तरह से उसके साथ दरिंदगी हुई। पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि सभी सातों आरोपियों ने पति का हाथ बांधकर बारी-बारी से करीब ढाई घंटे तक दुष्कर्म किया। एक मार्च रात्रि करीब 7.30 बजे उनके टेंट के आसपास कुछ लोगों के आने की आहट महसूस हुई। पति-पत्नी ने बाहर आकर देखा तो अलग-अलग बाइक से सात लोग खड़े थे। सभी स्थानीय लैंग्वेज में टूटी-फूटी अंग्रेजी बोल रहे थे। उनकी उम्र 28 साल या उसके आस पास थी। सभी पति-पत्नी के नजदीक आए और हेलो फ्रेंड्स बोलकर पति को पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट कर उनका हाथ रस्सी से बांध दिया। सात में से चार आरोपी चाकू दिखाकर मुझे उठा लिया और मैदान में ले जाकर पटक दिया।

पीड़िता ने प्राथमिकी में बताई रोंगटे खड़ी करने वाली आपबीति

चारों ने पहले मेरे साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। उसके बाद तीन आरोपी जो पति को बांधे हुए थे, आए और दुष्कर्म किया। करीब रात्रि 10 बजे तक सातों आरोपित बेरहमी से दुष्कर्म करते रहे। ऐसा लग रहा था कि आरोपी मानो जिस्म को चबाकर खा जाना चाहते हैं। दुष्कर्म करने के बाद सभी गांव की ओर भाग गए। पीड़िता ने कहा कि जाते समय पति की स्मार्ट वॉच, डायमंड वाला अंगूठी, पर्स ,ब्लूटूथ, स्पेन बैंक का क्रेडिट कार्ड, बांग्लादेशी सिक्के, 11 हजार भारतीय रुपए और 300 के करीब यूएस डालर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पति के साथ करीब 11 बजे मुख्य सड़क के पास पहुंची तभी हंसडीहा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी उन्हें मिली और दोनों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पीड़िता ने दावा किया है कि वह सभी आरोपियों को सामने आने पर पहचान लेगी। पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर तीन लोगों को उठाकर पूछताछ की। तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

दो बार जांच कराने के बाद भेजा जेल

हंसडीहा पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में लिए गए कुंजी गांव के राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू व सुखलाल हेंब्रम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के लिए लेकर आई। करीब एक घंटे की जांच के बाद तीनों को रात भर मुफस्सिल थाना में रखा गया। मीडिया उन तक पहुंच नहीं जाए, इसलिए थाना में सबसे सुरक्षित जगह पर रखा गया था। रविवार की दोपहर दो बजे तीनों को फिर से फिटनेस जांच के लिए अस्पताल लाया गया। जांच में फिट घोषित होने के बाद तीनों को न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में पेश किया गया। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस महिला के बताए हुलिया और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बाकी की तलाश में दबिश दे रही है।

दंपति से मिलने की किसी को इजाजत नहीं

विदेशी दंपति को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुमका परिसदन में रखा गया है। प्रशासन की बिना अनुमति के किसी का भी परिसदन में प्रवेश बंद कर दिया गया है। शनिवार की शाम करीब सात बजे दंपती को मेडिकल कालेज अस्पताल से परिसदन लाया गया। दोनों के अंदर आने के बाद परिसदन के तीनों मुख्य दरवाजे में ताला बंद कर जवानों की तैनाती कर दी गई। आम तो दूर मीडिया को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

इस हृदयविदारक घटना पर JHALSA ने खुद लिया संज्ञान, पीड़िता को दिलाया भरोसा

दुमका के हंसडीहा में स्पेन की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने संज्ञान लेते हुए दुमका के जिला विधिक सेवा प्राधिकार से रिपोर्ट मांगी है। दुमका जिला विधिक सेवा प्राधिकार से रिपोर्ट मिल गई है। झालसा ने महिला और उसके पति को सभी कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। दोनों की सुरक्षा की झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष और हाई कोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद ख़ुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कानूनी प्रावधानों के तहत पीड़ित को अधिकतम दस लाख तक का मुआवजा, बेहतर इलाज और सभी कानूनी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।दुमका के प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ने इस संबंध में जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा गया है कि घटना के बाद तत्काल एक टीम का गठन किया गया। टीम सदर अस्पताल पहुंची और पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। पीड़िता के पति से मुलाकात कर उनकी उचित देखभाल का भरोसा दिया और इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के बाद पीड़िता भावनात्मक रूप से टूट गई है लेकिन शारीरिक स्थिति स्थिर है। बाद में दोनों को सर्किट हाउस में लाया गया। यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल की विशेष टीम भी घटना स्थल से नमूना एकत्र कर चुकी है।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More
homeslider Religion

इन राशि के लोगों की किस्मत चमका रहे सितारे, इन राशि वालों को मद्धम लाभ

राजेन्द्र गुप्ता मेष (Aries)– वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी। वृषभ (Taurus)– वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी […]

Read More