बेरोजगारी से तंग युवक विदेश में बन रहे हैं बंधक : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और रोजी-रोटी के संकट से पीड़ित युवकों को रोजगार के नाम पर बहला फुसराकर रूस तथा इजराइल जैसे देशों में भेजा जा रहा है जहां उन्हें बंधक बनकर काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति के आमंत्रित स्थाई सदस्य तथा पार्टी की छात्र इकाई NSUI की प्रभारी कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रूस में भारतीय नौजवानों को बंधक बनाकर रखा गया है। क्योंकि अपने देश में नौजवानों के लिए ‘मृत काल’ चल रहा है।

कुमार ने कहा कि रूस के पास अपनी स्थायी सेना नहीं है और वहां सेना कांट्रैक्ट पर चलती है। जैसे अब हमारे देश में ‘अग्निवीर’ का मॉडल लाया गया है। गुजरात का एक नौजवान सिविलियन वर्क के लिए रूस गया था लेकिन वहां उसकी मौत हो गई है। इस संवेदनशील मुद्दे पर चारों तरफ चुप्पी है। उन्होंने कहा कि अगर देश के नौजवान अपने देश के लिए शहादत देते हैं तो यह देशभक्ति है लेकिन दूसरे देश की लड़ाई में भारतीय नौजवानों को क्यों जाना पड़ रहा है। क्योंकि हमारे देश में नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। देश में पिछले 10 साल में बेरोजगारी दर दोगुनी हो गई है। केंद्रीय विभागों में लाखों पद खाली हैं और सरकारी क्षेत्रों की हालत काफी खराब है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में बेरोजगारी के हालात ऐसे हैं कि-एक घंटे में दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। यदि मोदी सरकार हर साल दो करोड़ नौकरियां देती तो नौजवानों को विदेश न जाना पड़ता। देश के नौजवानों की मजबूरी का फायदा उठाकर, विदेश के सपने दिखाकर युवाओं को इजराइल में मजदूरी के लिए भेज दिया गया और देश के युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन सबके बीच ‘विश्वगुरु’  होने का दावा किया जाता है लेकिन आप ‘विष गुरु हैं क्योंकि आप नौजवानों के भविष्य में जहर घोल रहे हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More