महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ रहा है देश : मुर्मु

बरहामपुर/ओडिशा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि देश अब महिला विकास के चरण से महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ रहा है। मुर्मु ने आज भंजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर समान अवसर दिए जायें तो लड़कियों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि साहित्य, संस्कृति, नृत्य और संगीत में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही है और हमारी बेटियों की क्षमता विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर पुलिस और सेना तक हर क्षेत्र में दिखाई देती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा के दक्षिणी क्षेत्र का केवल ओडिशा के इतिहास में ही नहीं बल्कि भारत के इतिहास में भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह भूमि शिक्षा, साहित्य, कला और शिल्प से समृद्ध है। इस क्षेत्र के पुत्र कबी सम्राट उपेन्द्र भंजा और कबीसूर्य बलदेव रथ ने अपनी लेखनी से उड़िया के साथ-साथ भारतीय साहित्य को भी समृद्ध किया है। यह भूमि अनेक स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और जनसेवकों की जन्मस्थली तथा कर्मभूमि भी रही है। मुर्मु ने कहा कि वर्ष 1967 में स्थापित बरहामपुर विश्वविद्यालय ओडिशा के दक्षिणी हिस्से का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। उन्होंने इस आदिवासी बहुल क्षेत्र की शिक्षा और विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि विश्वविद्यालय की 55 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी लड़कियां हैं। इतना ही नहीं, स्वर्ण पदक विजेताओं में 60 प्रतिशत लड़कियां हैं और शुक्रवार को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले शोधकर्ताओं में भी आधी लड़कियां हैं जो लैंगिक समानता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का उत्सव नहीं है। यह उनकी कड़ी मेहनत और सफलता को पहचानने का भी उत्सव है जो नये सपनों और संभावनाओं के द्वार खोलता है। उन्होंने कहा कि डिग्री हासिल कर लेना शिक्षा का अंत नहीं है और छात्रों से जीवन भर सीखने का जज्बा बनाये रखने को कहा। उन्होंने उनसे अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता का उपयोग न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी करने और राष्ट्र निर्माण के बारे में सोचने का आग्रह किया। (वार्ता)

National

नारायण सेवा संस्थान का लखनऊ में विशाल निशुल्क नारायण लिम्ब शिविर 28 को

एक ऐसी संस्था जो, चलने का दम खो चुके लोगों को चलाने का करती है काम दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़ा कार्य कर रही नारायण सेवा संस्थान लखनऊ। उदयपुर राजस्थान का प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश में दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन […]

Read More
National

‘नीट-यूजी परीक्षा नहीं होगी दोबारा, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

नई दिल्ली।  नीट यूजी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट पर भी संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमारे समक्ष प्रस्तुत सामग्री और आंकड़ों के आधार पर प्रश्नपत्र के व्यवस्थित रूप से लीक होने का कोई […]

Read More
National

भारत का भाल उन्नत: देश के लाल डॉ. संदीप मारवाह को न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा ने किया सम्मानित

नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक डॉ मारवाह कायम कर चुके हैं नौ विश्व रिकॉर्ड  चार हजार से ज्यादा TV कार्यक्रम और पांच हजार प्रशिक्षण फिल्मों के निर्माण में निभा चुके हैं भूमिका  नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में आयोजित एक यादगार एवं भव्य समारोह में भारत के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मीडिया व्यक्तित्व और सांस्कृतिक राजदूत डॉ. संदीप मारवाह […]

Read More