मोदी की गारंटी पर जन विश्वास

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

इस समय पूरे देश में मोदी की गारंटी चर्चा में है। इसके प्रति आमजन मानस का विश्वास है। विकास और गरीब कल्याण सम्बन्धी मोदी की गारंटी फलीभूत हुई हैं। भाजपा इसे जनता के बीच पहुंचा रही है। उत्तर प्रदेश भाजपा ने ‘विकसित भारत-मोदी की गारन्टी‘ रथों  संचालन का संचालन शुरू किया। इसके लिए  राज्य मुख्यालय में कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘विकसित भारत-मोदी की गारन्टी‘ जनाकांक्षा पेटिका का अनावरण किया। झंडा दिखाकर रथों को रवाना किया। प्रशिक्षण कार्यशाला में दिया गया।

कार्यशाला में मिस्डकॉल नम्बर 9090902024 के माध्यम से लोंगो को मोदी के विजन से जोड़ा जाएगा। वीडियो वैन के रूप में तैयार रथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किये गए जनकल्याण विकास कार्यो को सभी लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगें। #ViksitBharatKaSankalp के माध्यम से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सुझावों और समर्थन के लिए अभियान चलाया जाएगा। रथों के माध्यम से जनता से संवाद तथा ‘विकसित भारत-मोदी की गारन्टी‘ सुझाव पेटिका में जनता के सुझावो को एकत्र किया जाएगा जो भाजपा के संकल्प पत्र का आधार बनेगें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की कार्ययोजना तैयार करेगें।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दस साल की उपलब्धियां और प्रभु श्रीराम लला का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। प्रदेश की सभी अस्सी सीटों पर भाजपा विजयी होगी। बीजेपी घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ जनता के पास जाती है। जनता को जनार्दन के रूप में मान्यता देकर हम उसकी उपासना और सेवा करते हैं। जनता की अपेक्षाओं को अपने जीवन का संकल्प मानकर अगले पांच साल की कार्ययोजना बनाते हैं। उसी पर कार्य करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए हम अपना संकल्प पत्र तैयार कर रहे हैं। इसके लिए हम जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लेंगे।

भाजपा हमेशा अपने संकल्पों को पूरा करती है। विकसित भारत मोदी की गांरटी के साथ वीडियो वैन भारत के इस विकास और उत्थान की गाथा को लेकर जन-जन तक पहुंचेगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनता और जनता के सुझावों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करती है। डबल इंजन की सरकार है, जो सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्य कर रही है। विपक्षी दलों में भगदड़ है, विपक्ष के हौसले पस्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 100 में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है और बंटवारें में भी हमारा है।

Raj Dharm UP

इंजीनियर के बगैर जेल विभाग में चल रहे करोड़ों के निर्माण कार्य!

पर्यवेक्षक और अनुदेशकों के भरोसे चल रहा निर्माण कार्य प्रमुख सचिव ने दबा रखी पर्यवेक्षक के प्रोन्नति की फाइल राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के निर्माण अनुभाग में करोड़ों रुपए का बजट है। इस बजट को खर्च करने के लिए कोई विभागीय अभियंता नहीं है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी […]

Read More
Raj Dharm UP

पुलिसिंग छोड़ लूटने में जुटे दागी पुलिसकर्मी, कई बार दागदार हो चुकी है खाकी

ए अहमद सौदागर/ लखनऊ वर्ष 2019- गोसाईगंज में कोयला व्यापारी के घर पुलिस ने डकैती डाली, दो दरोगा आशीष, पवन व सिपाही प्रदीप सहित चार गिरफ्तार हुए। वर्ष 2021- गोरखपुर में कानपुर निवासी मनीष गुप्ता की हत्या कर दागी पुलिसकर्मियों ने लूटपाट की। वर्ष 2018- मड़ियांव में इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं ने आगरा के सराफा कारोबारी […]

Read More
Raj Dharm UP

तबादला होते ही बीमार हो गए दर्जनों अधिकारी-सुरक्षाकर्मी!

कारागार विभाग कर्मियों का कारनामा, अजब-गजब का खेल जारी स्थानांतरण रुकवाने व बदलवाने के लिए अपनाए जा रहे तमाम हथकंडे राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के तबादलों में अजब गजब कारनामे प्रकाश में आ रहे हैं। विभाग में तबादला होने के बाद दर्जनों अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बीमार हो गया। यह कर्मचारी मेडिकल लगाकर तबादला […]

Read More