महिलाओं की सुरक्षा में तैनात मार्शल BJP की गंदी राजनीति के कारण प्रदर्शन को मजबूर: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा में तैनात मार्शल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गंदी राजनीति के चलते सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। केजरीवाल ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को ‘आप’ विधायक दिलीप पांडे की ओर से सिविल डिफेंस वालेंटियर्स की नौकरी बहाली की मांग को लेकर सदन में पेश किए गए संकल्प पत्र पर कहा कि 2015 में हमारी सरकार बनी थी। सरकार में हम इस वादे के साथ आए थे कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हम से जो बन पड़ेगा, वो हम करेंगे। दिल्ली पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार है, जो दिल्ली सरकार के पास नहीं है। हमारे दायरे में जो कुछ आता था, हमने वो किया। हमने दिल्ली में बहुत सारे CCTV कैमरे लगाए। आज न्यूयार्क, फ्रांस, टोक्यो, पेरिस, लंदन समेत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा CCTV दिल्ली के अंदर लगे है। सभी डॉर्क स्पॉट पर हमने स्ट्रीट लाइट लगवाई। इसी दिशा में हमने बसों में मार्शलों की नियुक्ति की। बसों में CCTV कैमरे, पैनिक बटन के साथ-साथ मार्शलों की नियु्क्ति भी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस मार्शल योजना अच्छी चल रही थी और अचानक इसे एक नवंबर 2023 से बंद कर दिया गया। यह योजना 2015 से 2022 तक करीब आठ साल चली। इसमें तीन विभाग परिवहन, राजस्व और वित्त शामिल हैं। परिवहन विभाग राजस्व विभाग को लिखता है कि उसे कितन बस मार्शल चाहिए। इसके आधार पर राजस्व विभाग भर्तियां निकालकर सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स (CDV) की भर्ती करता है और वित्त विभाग उनकी सैलरी का भुगतान करता है। साल 2015 से 2022 तक करीब आठ साल तक ये तीनों विभाग शांति से काम कर रहे थे। लेकिन साल 2023 की शुरुआत से अचानक तीनों विभागों का रुख बदल गया। अधिकारियों ने फाइलों पर लिखना शुरू कर दिया कि CDV का यह काम नहीं है। इससे पहले आठ साल तक उनका काम था, लेकिन अचानक तीनों विभागों ने कहा कि उनका काम नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि जो अधिकारी इस योजना पर सही से काम कर रहे थे और एक दिन अचानक उन अधिकारियों को सपना आता है और उनको सिविल डिफेंस एक्ट दिखाई देता है। ये लोग जनता को बेवकूफ बना रहे हैं लेकिन पूरी दुनिया बेवकूफ नहीं है। इन अफसरों को बुला-बुलाकर धमका कर बस मार्शल स्कीम बंद कराई गई। क्योंकि यह योजना बसों में सफर कर रही महिलाओं में बहुत प्रसिद्ध थी। केजरीवाल ने कहा कि अगर CCTV कैमरे से ही सुरक्षा हो सकती है। तो राजनिवास के चारों तरफ CCTV कैमरे लगे हुए हैं, दीवारों पर पैनिक बटन भी लगा देते हैं और आपकी सुरक्षा हटा देते हैं।

पूरी दिल्ली में CCTV कैमरे लगा दिए हैं, बिजली के खंभों पर पैनिक बटन भी लगा देते हैं, फिर दिल्ली पुलिस की क्या जरूरत है। किसी भी समाज की सुरक्षा के लिए विभिन्न स्तरों की सुरक्षा होती है। बसों में CCTV, पैनिक बटन और बस मार्शल को मिलाकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उपराज्यपाल ने मार्शलों को नहीं हटाने का आश्वासन दिया था, इसके बाद भी उन्होंने फाइल पर आदेश कर दिया कि बस मार्शलों को हटा दिया जाए। उन्होंने उपराज्यपाल से आग्रह करते हुए कहा कि जब तक नए लोगों की बहाली नहीं हो जाती है, तब तक सीवीडी को जारी रखा जाए। दूसरा कि, जब नए लोगों की बहाली होगी तो इन्हीं लोगों को बतौर होमगार्ड नियुक्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें कल उपराज्यपाल से एक पत्र मिला, जो कि बिल्कुल निंदनीय है। इस पत्र में जिस भाषा का प्रयोग किया गया है, वह अत्यंत भद्दी और आपत्तिजनक है। (वार्ता)

Delhi

भारत की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देंगी बजट की प्राथमिकताएं: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई दी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है और एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि बजट […]

Read More
Delhi

लोकसभा चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें, नेतृत्व परिवर्तन की लगी अटकलें

नौकरशाही पर निरंकुश और अराजक होने का आरोप नया लुक ब्यूरो, नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगने के बाद अब राज्य की सियासत गर्मा गई है। नतीजों के बाद भाजपा के अंदरखाने की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध के सुर बुंलद हो गए है। योगी […]

Read More
Delhi

बिम्सटेक सम्मेलन: भारत का ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर

नई दिल्ली। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ ही सागर दृष्टिकोण पर फोकस किया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 7 पड़ोसी देशों के संगठन बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी […]

Read More