उपराज्यपाल ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में किया घटिया भाषा का इस्तेमाल: AAP

नई दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि उपराज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में बेहद ही घटिया भाषा का इस्तेमाल किया गया है और यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के ख़िलाफ़ निंदा प्रस्ताव पर गुरुवार को अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें हैरानी है कि उपराज्यपाल द्वारा खुद एक राजनीतिक चिट्ठी लिखते समय एक संवैधानिक मर्यादित पद की गरिमा को आघात पहुंचाने की दुहाई दी गई है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के कार्यालय को एक पवित्र कार्यालय माना जाता है, लेकिन यह चिट्ठी उस पवित्र कार्यालय पर एक धब्बा है।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल द्वारा केजरीवाल के लिए इतनी गंदी भाषा में लिखी गई यह चिट्ठी संविधान में कतई स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही दिल्ली नगर निगम में जो मनोनीत पार्षद चुने जाते हैं, वह दिल्ली की चुनी हुई सरकार द्वारा तय किए जाते हैं। पहली बार ऐसा हुआ कि उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव के बाद दिल्ली सरकार की सहमति के बगैर जबरदस्ती अपने 10 लोगों को मनोनीत पार्षद नियुक्त कर दिया और ये सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निकले।

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों के ख़िलाफ़ मंत्री शिकायत करते हैं, उनके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं की जाती जबकि जो अधिकारी दिल्ली सरकार की योजनाओं पर अच्छी तरह से काम करते हैं, उनको बेवजह निलंबित कर दिया जाता है, उनको उनके पद से हटा दिया जाता है। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More