
नया लुक ब्यूरो
रांची। राज्य सरकार ने एक साथ बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सीनियर IPS अधिकारी आरके मलिक को झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में एडीजी मुख्यालय बनाया गया है। कई आईजी और डीआईजी का भी तबादला हुआ है। वहीं चतरा, रामगढ़, लातेहार सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है।
कौन कहा गया
आरके मल्लिक : पुलिस महानिदेशक मुख्यालय
प्रभात कुमार : पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा
पंकज कंबोज : आईजी प्रोविजन
राजकुमार लकड़ा: पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड सशस्त्र पुलिस बल
नरेंद्र कुमार सिंह: पुलिस महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र
अजय लिंडा : पुलिस उप माहानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं राँची
मनोज रतन चौथे : पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र
कार्तिक एस : पुलिस उप महानिरीक्षक निरीक्षक स्पेशल ब्रांच
शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल: पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा राँची
वाई एस रमेश : पुलिस उप महानिरीक्षक बजट
सुमित कुमार अग्रवाल : ट्रैफिक एसपी,राँची
प्रवीन पुष्कर : रेल एसपी जमशेदपुर
शंभू कुमार सिंह : एसपी गुमला
हरविंदर सिंह : वायरलेस एसपी राँची
आनंद प्रकाश : समादेष्टा झारखंड आर्म्स पुलिस 6
मूमल राजपुरोहित : पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा राँची
ऋषभ कुमार झा: एसपी झारखण्ड एटीएस
डॉ विमल कुमार : एसपी रामगढ़
अंजनी अंजन : ग्रामीण एसपी राँची
राकेश रंजन: समादेष्टा झारखण्ड आर्म्स पुलिस-1
मनीष टोप्पो : एसपी सरायकेला खरसावां
पीयूष पांडे : एसपी लातेहार
विकास कुमार पांडे : एसपी चतरा
चंदन कुमार झा: अतिरिक्त प्रभार झारखण्ड पुलिस अकादमी हजारीबाग
बड़े पैमाने पर हुए तबादले में राँची को लंबे समय के बाद फिर ट्रैफिक एसपी मिल गया है। कई महीनो से ट्रैफिक एसपी का पद प्रभार में चल रहा था।
ये भी पढ़ें