आंध्र प्रदेश: SUV और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

कडपा/आंध्रप्रदेश। आंधप्रदेश के कडपा में रविवार को एक SUV और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र निरीक्षक एन शेखर ने कहा कि अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले मंडल के बारलापल्ले गांव में SUV दो पैदल यात्रियों को टक्कर मारने के बाद एक लॉरी से टकरा गई। SUV में सवार पांच लोग कडपा की ओर जा रहे थे। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

SUV में सवार तीन लोगों की तुरंत मौत हो गई। मृ़तकों की पहचान तिलक, विक्रम और श्रीनु के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो पैदल यात्री चंद्रा (50) और सुब्रमण्यम (62) की भी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक डेयरी किसान थे। तीनों घायलों को मदनपल्ले के जीजीएच में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। (वार्ता)

National

जमानत मिलने के बाद आशाराम बापू जोधपुर के पाल गांव स्थित आश्रम पहुंचे

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जेल में बंद थे आसाराम जोधपुर। देश के चर्चित संत आशाराम बापू को अधीनस्थ अदालत ने 2013 में अपने आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में आसाराम को अप्रैल 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।इस मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए स्वयंभू संत को राजस्थान […]

Read More
National

कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर कार दुर्घटना में घायल

बेलगावी। कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर और उनके भाई एवं विधान परिषद सदस्य (MLC) चन्नाराज हत्तीहोली पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर चन्नम्मा कित्तूर तालुक में मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब वाहन के चालक ने कथित तौर पर एक आवारा कुत्ते को बचाने के लिए अचानक […]

Read More
National

दुनिया भर में स्थित भारतीय मिशनों ने प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में लिया हिस्सा

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ओडिशा के भुवनेश्वर में 8-10 जनवरी के बीच आयोजित 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) समारोह का जश्न भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के विभिन्न देशों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न देशों में स्थित भारतीय मिशन और महावाणिज्य दूतावासों ने इस उत्सव में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया और अपने […]

Read More