भारत-मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच समझौता, विकसित होंगी 4 परियोजनाएं

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को मार्शल द्वीप समूह में 4 सामुदायिक विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान एकजुटता और सहयोग का संदेश दिया। इन परियोजनाओं के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवन का निर्माण करेगा।
विदेश मंत्री ने इस संदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (एफआईपीआईसी) के तहत द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत और मार्शल द्वीप समूह के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है, जो पिछले कुछ सालों में भारत प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच के तत्वावधान में विस्तारित हुआ है।
उन्होंने तीसरे एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रशांत द्वीप समूह के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा प्रशांत क्षेत्र के द्वीप छोटे द्वीप नहीं हैं, बल्कि बड़े महासागरीय देश हैं। हम सतत विकास की खोज में प्रशांत द्वीप समूह का समर्थन करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।
जयशंकर ने परियोजनाओं के संभावित लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये निश्चित रूप से मार्शल द्वीप के लोगों को बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगे। प्रशांत द्वीप देशों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बोलते हुए, उन्होंने जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं, गरीबी उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवा जैसे आम मुद्दों को संबोधित करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
विदेश मंत्री ने कहा जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं, गरीबी उन्मूलन और स्वास्थ्य सेवा आम चुनौतियां हैं, जिनका हमें मिलकर समाधान करना चाहिए और भारत को इस संबंध में प्रशांत द्वीप समूह का भागीदार होने का सौभाग्य प्राप्त है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

National

गलत तथ्य परोस कर कुंभ को विफल बताने की साजिश : स्वामी जीतेंद्रानंद

गंगा महासभा ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर उठाए सवालः सरस्वती बोर्ड के पास गंगा को लेकर यदि कोई आंकड़ा है तो वह सामने रखे भयादोहन कर केवल अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का खेल कर रहा है बोर्ड मां गंगा को लेकर वास्तव में बोर्ड के पास कोई योजना और चिंता नहीं आचार्य संजय […]

Read More
National

अजब गजब : कुंडली नहीं, खराब CIBIL SCORE देखकर तोड़ दी शादी

मुरतिजापुर। आज के इस आधुनिक दौर में समाज में बहुत कुछ बदल रहा है। और बड़ी तेजी से बदलाव की ओर अग्रसर भी है। अगर हम बात शादी विवाह की करें ,तो इस क्षेत्र में बहुत बदलाव हुए है। अब कुंडली मिलान के अलावा लड़की लड़के की हेल्थ रिपोर्ट भी देखी जा रही है। यही […]

Read More
National

भारत ने संकटग्रस्त देशों से 1.5 करोड़ से अधिक नागरिकों को बाहर निकाला

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत ने पिछले कई वर्षों के दौरान युद्ध, प्राकृतिक आपदा या संघर्ष की स्थितियों से जूझ रहे विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीयों और विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला है। भारत सरकार ने कोविड19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में 1.5 करोड़ से अधिक लोगों को आपदाग्रस्त देशों से बाहर […]

Read More