झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से नीरज सिन्हा का इस्तीफा

नया लुक ब्यूरो

रांची। झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अध्यक्ष पद से कर्तव्यनिष्ठ और तेजतर्रार IPS पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि प्रश्न पत्र लीक मामले में अपने ऊपर उठ रही उंगली से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। उन पर जेएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में नैतिक जिम्मेदारी के लगातार आरोप लगते रहे हैं। वहीं JSSC के पद से इस्तीफा देने के संदर्भ में उन्होंने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ”व्यक्तिगत कारणों की वजह से मैं आज 21.02.2024 के अपराह्न में झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के पद से त्याग पत्र समर्पित करता हूँ और पदभार का स्वतः परित्याग करता हूँ।

बता दें, पिछले 28 फरवरी 2024 को जेएसएससी की परीक्षा हुई थी। जिसमें तीसरी पाली की एग्जाम शीट लीक हो गई थी। जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से परीक्षा देने वाले अभ्यार्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

Jharkhand

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने हजारीबाग से दो पत्रकारों को उठाया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/ हजारीबाग: NEET प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने हजारीबाग मुख्यालय से हिंदी दैनिक प्रभात खबर के दो पत्रकारों को भी पूछताछ के लिए ले गई है. दोनो पत्रकारों से सीबीआई टीम चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार […]

Read More
Jharkhand

मोहन सरकार का बड़ा फैसलाः मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुलेगे मॉल-रेस्टोरेंट, मुख्य बाजार

भोपाल। यदि आप मध्यप्रदेश में हैं तो समय की चिंता छोड़िए। अब एमपी के सभी शहरों में अब मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, मुख्य बाजार, बिजनेस सेंटर, 24 घंटे, सातों दिन खुले रहेगें। ये सुविधा नगर व औद्योगिक क्षेत्रों में मिलेगी। इसका नोटिफिकेशन भी एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इसके बाद यह व्यवस्था […]

Read More
Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More