किसानों, जवानों को नजरअंदाज कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर किसानों और जवानों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी शासन में लोगों की बात नहीं सुनी जा रही है और जनता की आवाज दबाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। गांधी ने गुरुवार को कहा कि दिक्कत यह है कि जब लोग हक़ के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन करते हैं तो सरकार गोली चलाकर उनकी आवाज को दफन कर देती है। किसान अपने हक की बात कर रहे हैं तो उन्हें गोली मारी जा रही है। सोशल मीडिया पर लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है।

सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी मांगें तो उन्हें गोली मारो-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी। जवान नियुक्ति मांगें तो उनकी बातें तक सुनने से इनकार कर दो-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी। पूर्व गवर्नर सच बोलें तो उनके घर CBI भेज दो-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी। गांधी ने कहा कि सबसे प्रमुख विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज़ कर दो- ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी। धारा 144, इंटरनेट बैन, नुकीली तारें, आंसू गैस के गोले-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी। मीडिया हो या सोशल मीडिया, सच की हर आवाज़ को दबा देना-ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी। मोदी, जनता जानती है कि आपने लोकतंत्र की हत्या की है और जनता जवाब देगी। (वार्ता)

Delhi

एम्स के बाहर नरक झेल रहे लोगों का हाल देखकर हूं हैरान : राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को अचानक यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाहर इलाज के इंतजार में भूखे प्यासे लोगों का हाल जानने पहुंचे और उनकी बदतर स्थिति को देखकर यह कहते हुए हैरानी जताई कि 21वीं सदी में लोग इस तरह से पशुओं की तरह लेटे हैं। […]

Read More
Delhi

आयुष्मान भारत: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार के बीच करार करने के हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर करने का दिल्ली सरकार को निर्देश देने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह […]

Read More
Delhi

सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल : केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत पूरे देश में लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहने का भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जब सेलिब्रिटी सुरक्षित नहीं हैं तो एक आम आदमी की सुरक्षा की बात […]

Read More