भारत-जापान के बीच हुई एक्ट ईस्ट फोरम की 7वीं बैठक

शाश्वत तिवारी

भारत और जापान ने सोमवार को यहां इंडिया-जापान एक्ट ईस्ट फोरम (एईएफ) की सातवीं बैठक आयोजित की। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने की। इस दौरान दोनों देशों की ओर से दोनों पक्षों के बीच चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और सहयोग के नए क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने राजदूत हिरोशी सुजुकी के साथ 7वें भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम की अध्यक्षता की। उन्होंने कनेक्टिविटी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, कौशल, जापानी भाषा आदि में चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की।

इसके साथ ही दोनों पक्षों ने उत्तर-पूर्व के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और रसद में सुधार के लिए क्रॉस-बॉर्डर सर्वे की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में संबंधित केंद्र सरकार के मंत्रालयों, कार्यान्वयन संगठनों और भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र की राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं जापानी पक्ष की ओर से जापान के दूतावास और दिल्ली में स्थित जापानी सरकारी संस्थान के प्रतिनिधि शामिल हुए। एक्ट ईस्ट फोरम की स्थापना 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच हुई एक बैठक के बाद हुई थी। एईएफ का गठन दो मुख्य उद्देश्यों के साथ हुआ था, जिनमें भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास और इस क्षेत्र के भीतर और इस क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना शामिल है।

International

अफगानिस्तान में 500 से अधिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा भारत

न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि भारत का व्यापक दृष्टिकोण अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना और संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाना है। भारत ने यह भी कहा कि हमारी विकास साझेदारी में अफगानिस्तान के सभी प्रांतों में फैली 500 से अधिक परियोजनाएं […]

Read More
International

वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले आज मनाया जाएगा गेलेंटाइन डे

अजमेर से राजेन्द्र गुप्ता 13 फरवरी को गैलेन्टाइन डे मनाया जाता है, जो हर साल वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले महिलाओं को एक-दूसरे के लिए जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। सभी महिलाओं के पास एक ऐसा दोस्त होता है जो अपनी महिला साथियों का उत्साहवर्धन करता है। वह उनकी सबसे अच्छी […]

Read More
International

म्यांमार में फर्जी नौकरी रैकेट के चंगुल से छुड़ाए गए आठ भारतीय

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में नौकरी घोटाले के शिकार आठ और भारतीय नागरिकों को बचाया गया है। इन लोगों को घोटालेबाजों के चंगुल से छुड़ाकर फिलहाल थाईलैंड के माई सोत में सफलतापूर्वक स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक थाईलैंड सीमा के निकट स्थित म्यांमार के म्यावड्डी क्षेत्र में 19 विदेशियों […]

Read More