न्यायमूर्ति अंजारिया को कर्नाटक हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की बुधवार को सिफारिश की। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी गवाई की कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अंजारिया की नियुक्ति की सिफारिश करने से संबंधित फैसला लिया।

कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी एस दिनेश कुमार 24 फरवरी को सेवानिवृत होने वाले हैं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने यह भी सिफारिश की कि न्यायमूर्ति कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद उसी दिन न्यायमूर्ति अंजारिया को मुख्य न्यायाधीश बनाया जाए।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More