आम आदमी पार्टी विधायकों के ख़रीद फरोख्त की जांच शुरू, पुलिस की नोटिस लेने से कतरा रही AAP

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीति चरम पर है आप MLA खरीद फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। गौरतलब है कि आतिशी मार्लेना और CM अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों BJP पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश का आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा (Chief Virendra Sachdeva) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 30 जनवरी को शहर के पुलिस प्रमुख से मुलाकात की थी और आरोपों की जांच किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी और इसी के तहत क्राइम ब्रांच के ACP रविवार सुबह खुद आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) के घर नोटिस थमाने पहुंची।

मंत्री के न मिलने पर OSD को थमाया नोटिस

खबरों के मुताबिक क्राइम ब्रांच के ACP रविवार सुबह खुद आतिशी मार्लेना के घर नोटिस थमाने पहुंचे। हालांकि आतिशी अपने आवास पर नहीं थीं। ऐसे में क्राइम ब्रांच की टीम आतिशी के न मिलने पर उनके ओएसडी को नोटिस थमाकर वहां से निकल गए। इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम इस मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को भी CM केजरीवाल और आतिशी मार्लेना के आधिकारिक आवास पर पहुंची थी। हालांकि उन्हें तब सफलता नहीं मिली थी।

आप के सात विधायकों को 25-25 करोड़ देने का लगाया था आरोप

बता दें कि CM केजरीवाल ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि BJP ने दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए आप के सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है। इसके बाद दिल्ली की आप सरकार में मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि BJP ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस (कमल) 2.।0’ शुरू किया है। आतिशी ने कहा था कि उन्होंने आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश पिछले साल भी की थी, लेकिन वे असफल रहे।

homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत

मुम्बई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़ा दुकान में बुधवार को तड़के भयानक आग लगने से ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों […]

Read More