तेजस्वी का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, चुनाव बिहार में और फोर्स गुजरात की..आखिर क्यों!

पटना। बिहार में दूसरे चरम की वोटिंग से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव बिहार में है पर आधे से ज्यादा फोर्स गुजरात से और बाकी दूसरे बीजेपी शासित राज्यों की भेजी गयी हैं,ऐसा क्यों? उन्होंने आगे कहा कि बिहार चुनाव में सुरक्षा बलों की 208 कंपनियां भाजपा शासित राज्य की लगाई गई हैं। सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि ज्यादातर पुलिस ऑबजर्वर बीजेपी शासित राज्यों से बनाए गए हैं। तेजस्वी ने चुनाव आयोग से सवाल पूछा कि बंगाल तमिलनाडु झारखंड की पुलिस बिहार चुनाव में क्यों नहीं मंगवाई गई? उनके साथ सांसद मीसा भारती भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि समस्तीपुर में VVPAT पर्चियां सड़क पर पड़ी मिलीं। बीजेपी के लोग घबराए हुए हैं। गृहमंत्री पटना में डेरा बनाए हुए हैं। कई बड़े-बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है, निर्देश दिए गए हैं कि कहां गड़बड़ी करनी है। ये भी बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले किन-किन लोगों को उठाना है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ये बौखलाहट बता रही है कि ये लोग जाने वाले हैं। हम लोगों की पैनी नजर है। ये सूचना हमें उन्हीं अधिकारियों से मिली है, जिन्हें ये निर्देश दिए गए हैं। 4 दिन बाद भी चुनाव आयोग ने पहले फेज में कितने महिला और पुरुष मतदाताओं ने वोटिंग की इसका आंकड़ा नहीं दिया है। आखिर चुनाव आयोग ये सब क्यों छिपा रहा है।

ये भी पढ़े

सुहागरात भी नहीं मना पाया दुल्हा, घटी ऐसी घटना कि हो गई मौत, जानें क्या है मामला

पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने कहा कि, हमलोग विकास की बात कर रहे हैं। पीएम कट्टे की। पता नहीं वो कौन सी वेब सीरीज देख रहे हैं। पीएम ने आपराधिक छवि के लोगों के साथ मंच साझा किया। सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी विपिन शर्मा से एयरपोर्ट पर मिले और पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने अनंत सिंह, हुलास पांडेय जैसे बाहुबलियों के लिए भी प्रचार किया। उन्होंने मैंने सबसे अधिक 171 सभाएं की हैं। कोई ऐसा जिला, ब्लॉक नहीं बचा जहां हम नहीं गए। लोगों का मूड बदलाव का है। 20 साल पुरानी सरकार को बदलना है। 20 साल राज करने के बाद भी एनडीए सरकार ने बिहार को सबसे पीछे किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार के लोग इस बार इतिहास रचने जा रहे है। बिहार में 2 उप मुख्यमंत्री हैं, उनसे हमने सदन में पूछा कि, बिहार किस चीज में आगे है। वो बता दो। दोनों में से कोई नहीं बता पाया।

Bihar Politics

बिहार विधानसभा : तेजस्वी यादव बने नेता प्रतिपक्ष; गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चाएं

पटना: बिहार विधानसभा में राजनीतिक गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से सदन का नेता घोषित किया गया है। वहीं विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि तेजस्वी यादव की सदन में अनुपस्थिति पूरे दिन चर्चा में रही। जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार को […]

Read More
Bihar

बिहार विधानसभा के नए स्पीकर प्रेम कुमार को तेजस्वी की अनोखी शुभकामनाएं

बिहार की राजनीति में एक सुखद मोड़ आया है जब भाजपा के वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार को निर्वाचित रूप से विधानसभा का नया अध्यक्ष चुना गया। मंगलवार को उन्होंने औपचारिक रूप से स्पीकर की कुर्सी संभाली, और इस मौके पर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी उनका समर्थन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता […]

Read More
Bihar

एंटोड फार्मास्युटिकल्स और मातानंद फाउन्डेशन ने युवाओं की आंखों को सुरक्षित रखने के लिए भारत का सबसे बड़ा जागरूकता अभियान चलाया

पटना। मातानंद वेलफेयर फाउंडेशन और स्ट्रैबिस्मस एंड पीडियाट्रिक ऑफ्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (SPOSI) के सहयोग से एंटोड फार्मास्यूटिकल्स ने राष्ट्रीय मायोपिया सप्ताह 2025 का समर्थन किया गया। यह राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान एक हफ्ते यानि 14 से 20 नवंबर, 2025 तक चला। #OperationMyopia (ऑपरेशन मायोपिया)– युवा आंखों की सुरक्षा के लिए मिशन थीम वाली इस पहल […]

Read More