पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जतायी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के साथ एक बैठक में काकर ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों, विशेष रूप से दोनों देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सम्मान में निहित सहयोगात्मक और सहकारी दृष्टिकोण के माध्यम से आम चुनौतियों का समाधान करने पर जोर दिया।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने राजनयिक सिद्धांतों के महत्व पर जोर देते हुए दोनों देशों के बीच संप्रभुता को बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का सम्मान करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। काकर ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को जल्द से जल्द पाकिस्तान आने का निमंत्रण भी दिया।

गौरतलब हे कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और ईरान के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है। गत 16 जनवरी को ईरान ने दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में हवाई हमले किए थे, जिसके जवाब में 18 जनवरी को पाकिस्तान ने ईरान पर हमला किया था। ईरान और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब दोनों ही देश एक दूसरे के साथ अपने रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।(वार्ता)

International

ऐक्‍शन में आए PM OLI, अब खुद हाइवे बनाएगा नेपाल, ड्रैगन को कड़ा संदेश

नेपाल की नई केपी ओली सरकार ने चीन को कड़ा संदेश दिया है। चीन की सरकार 9 साल से हाइवे के लिए न तो पैसा दे रही है और न तकनीकी मदद। वह भी तब जब खुद शी जिनपिंग ने इसका वादा किया था। अब नेपाल की सरकार खुद से इसे पूरा करने जा रही […]

Read More
Biz News Business International

EXCLUSIVE NEWS: बुध ग्रह के बारे में यह जानकारी आप भी दबा लेंगे दांतों तले उंगली

बुध पर है हीरे की 10 मील मोटी परत, जानकर रह पहले यहां मैग्मा का महासागर था, अत्यधिक दबाब में बना है हीरा रंजन कुमार सिंह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह एक बड़ा रहस्य छिपा सकता है। नासा के मैसेंजर अंतरिक्ष यान से प्राप्त डेटा का उपयोग करते हुए, वैज्ञानिकों ने निर्धारित किया है कि […]

Read More
International

बांग्लादेश में हिंसा जारी, स्वदेश लौटे 4500 से अधिक भारतीय छात्र

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद 4,500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौट चुके हैं। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग तथा चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना स्थित सहायक उच्चायोग भारतीयों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहे हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय भी अपने नागरिकों के लिए भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा […]

Read More