कलकत्ता हाईकोर्ट खंडपीठ-एकल पीठ आदेश विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में MBBS की पढ़ाई में दाखिले के लिए कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने का कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल पीठ के आदेश देने और उसके एक खंडपीठ के आदेश को अवैध घोषित करने से उत्पन्न अभूतपूर्व घटनाक्रम के बाद शनिवार को सभी कार्यवाहियों पर रोक लगाते हुए कहा कि वह इस मामले में सोमवार को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पांच सदस्यीय विशेष संविधान पीठ ने ‘स्वत: संज्ञान’ लेकर सुनवाई की और आदेश पारित किया। संविधान पीठ की इस विशेष सुनवाई के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय और फर्जी प्रमाण पत्र से जुड़े मामले में मूल याचिकाकर्ता पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया।

यह स्वत: संज्ञान मामला पश्चिम बंगाल में MBBS  प्रवेश में कथित अनियमितताओं की CBI जांच के लिए न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय की एकल पीठ और न्यायमूर्ति सेन कि अध्यक्षता वाली खंडपीठ के एक-दूसरे के निर्देशों पर रोक लगाने के आदेशों से उत्पन्न अभूतपूर्व विवाद से जुड़ा हुआ है। शीर्ष अदालत ने 26 जनवरी को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। शीर्ष अदालत के समक्ष केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरामनी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उस प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाया, जहां खंडपीठ ने (कथित तौर पर) बिना अपील के एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी थी।

पीठ ने कहा कि हम इस स्तर पर प्रथम दृष्टया कोई निर्णय नहीं लेना चाहते हैं। कभी-कभी असाधारण परिस्थितियों में ऐसा किया जा सकता है। इसके बाद सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि फांसी या तोड़फोड़ आदि के मामले में ऐसा किया जा सकता है। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पश्चिम बंगाल सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि वह इस मामले में 24 और 25 जनवरी 2024 को एकल न्यायाधीश द्वारा पारित आदेशों के खिलाफ अपील दायर करेंगे। मेहता ने यह भी कहा कि वे कानून की प्रक्रिया पर अदालत की सहायता के लिए एक नोट दाखिल करेंगे। कलकत्ता उच्च न्यायालय में असामान्य घटनाक्रम 25 जनवरी को हुआ, जिसके एक दिन बाद बड़ी पीठ ने पश्चिम बंगाल में एमबीबीएस प्रवेश में कथित अनियमितताओं की CBI जांच के लिए ।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More