गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध  गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट आज बुधवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में प्रातः 11 बजकर 36 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।  गंगोत्री धाम में उपस्थित देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा  की उत्सव मूर्ति के दर्शन कर पूजा में भाग लिया।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

कपाटबंदी के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच मां गंगा की डोली आर्मी बैंड, ढोल-दमाऊ और सैकड़ों श्रद्धालु के साथ माँ गंगा के जय-जयकारों के साथ गंगोत्री से मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मां चंडी देवी मन्दिर में होगा। कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना गंगा  के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में कर सकेंगें। मां गंगा की भोग मूर्ति छह माह सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में रहेंगी।

उधर, यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी कल 23 अक्टूबर 2025 को भैयादूज के पर्व पर अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे। शीतकाल में यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी।

homeslider Uttarakhand

देहरादून में धरना-प्रदर्शन और रैली पर पुलिस ने लगाई रोक

नया लुक ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड की शीतकालीन राजधानी देहरादून में पुलिस प्रशासन ने शहर में बढ़ते टूरिस्ट सीजन, ट्रैफिक दबाव और विवाह समारोहों की संख्या को देखते हुए रैली, विरोध प्रदर्शन और बड़े सार्वजनिक जमावड़ों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।शहर में बढ़ते पर्यटन सीजन और विवाह समारोहों के कारण देहरादून पुलिस ने रैलियों व […]

Read More
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में रेरा ने 163 प्रमोटर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा

नया लुक ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने बड़ा कदम उठाते हुए उन 163 प्रमोटर्स को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने अपने पूर्ण हो चुके आवासीय प्रोजेक्ट्स का मालिकाना हक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को नहीं सौंपा है। रेरा के सदस्य नरेश मठपाल की पीठ ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया […]

Read More
Crime News homeslider Uttarakhand

चालीस साल की महिला की बाइस साल के प्रेमी ने की हत्या

पिथौरागढ़। बेरीनाग क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने 40 वर्षीय लापता महिला की हत्या का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन महिला का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। जांच में यह बात सामने आई कि महिला को उसके […]

Read More