मकर संक्रांति का संदेश

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

संदेश वाहक कल रूठा था,आज स्वस्थ है। उत्तरायण लगते ही प्रकृति बासंती वैभव की ओर उन्मुख हुआ। सबको मकर संक्रांति की शुभकामना। दैत्यों की रात्रि शुरु हुई देवो का दिन निकला। खरमास बीता सूर्य दक्षिण से उत्तर की दिशा मे उन्मुख हुए।
पंचदेवों के उपासक हैं, अत : उनके चरणो मे साष्टांग प्रणाम करते हुए विश्वकल्याण की शुभकामना करता हूं। मकर‌वाहिनी गंगा, मकरध्वज कामदेव और मकराकृत कुंडल धारी श्रीकृष्ण ने सारी दुनियां को अपनी छत्रछाया में ऐसा समेटा है कि इंसान इनकी नजरों से बच नहीं सकता।

वसंत के आगमन का संदेश वाहक सरसों के खेत मे लहलहाते पीले फूल हैं और आम के पल्लव के बीच मुसकाते बौर हैं । भारतीय परंपरायें सभी प्रकृति से जुड़ी हैं, हम सभी प्रकृति के ही कुसुम हैं। हम स्वयं को प्रभु के चरणों मै समर्पित होकर एक दूसरे के अभ्युदय की कामना करते हैं। आज नये चावल,उड़द की दाल की खिचड़ी… का दिन है। तिल का लड्डू ,दही -चिउड़ा और आपसी शुभकामना का पावन दिन। अहा! अयोध्या से शंखध्वनि भी आने लगी है। सरयू का पावन जल मुसकाने लगा है।

सूर्य भी गुरु वृहस्पति का गुरु कुल छोड़ बाहर आए और उन्होंने पुत्र की मकर राशि मे संक्रमण किया। प्रकृति को पीत परिधान मे नर्तन करने और बसंत को अपने गीत नृत्य से धरा को सुशोभित करने का आमंत्रण दे दिया। अब प्रकृति शीत बद्धता से मुक्त होगी गंधर्व और अपसराये स्वर्ग की आभा धरती पर बिखेरेंगे।

Analysis

मां के लिए एक दिन बस! अरे वो हर क्षण मेरी आत्मा में बसती है…

आत्मा को झंझोड़ देने के लिए काफी है साल में एक दिन ‘मदर्स डे’ मंजु शुक्ला मां यानी सृष्टि। मां यानी अस्तित्व। मां यानी व्यक्तित्व। मां के लिए कोई दो शब्द नहीं लिख सकता। एक वही है जो बच्चे को नौ माह तक कोख में रखती है। तीन साल तक अपने गोद में और 16 […]

Read More
Analysis

तेजी से न्याय प्रक्रिया नहीं बदली तो ओवरलोड हो जाएगी देश भर की जेल

अतुल मलिकराम अपराधियों के लिए जेल को सुधार गृह के नाम से जाना जाता है। लेकिन शायद ये सुधार गृह समय के साथ आरामगृह में तब्दील हो गए हैं, जहाँ दोषियों से अधिक ऐसे कैदी बंद हैं। जिनका दोष अभी साबित ही नहीं हुआ है, जिन्हें आसान भाषा में विचाराधीन कैदी कहा जाता है। ये […]

Read More
Analysis

दो टूकः PM का 10 साल में एक भी काम नहीं जो वोट दिला सके, हैट्रिक पर किचकिच

क्या पीएम मोदी ने कोई काम नहीं किया जो हिंदू-मुस्लिम के नाम पर आज भी वोट मांग रहे राजेश श्रीवास्तव देश में जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, सियासी जंग में नए-नए मुद्दों की एंट्री हो रही है। तीसरे चरण का प्रचार आज थम जाएगा। ऐसे में हर पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। […]

Read More