समुद्र की गहराइयों में मिला आठ वर्ष पहले दुर्घटनाग्रस्त एएन-32 विमान का मलबा

नई दिल्ली। करीब आठ वर्ष पहले बंगाल की खाड़ी के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हुए वायु सेना के मालवाहक विमान ए एन-32 के मलबे के चेन्नई से लगते समुद्री क्षेत्र में करीब साढे तीन किलोमीटर नीचे समुद्र की तलहटी में पड़े होने के ठोस संकेत मिले हैं। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि 22 जुलाई 2016 को दुर्घटना के कारण यह विमान लापता हो गया था और उस समय इसमें 29 लोग सवार थे। इस विमान तथा इसमें सवार लोगों का पता लगाने के लिए वायु सेना के विमानों तथा समुद्री जहाजों के द्वारा बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। लेकिन इसके बारे में कुछ नहीं पता चल सका।

वक्तव्य में कहा गया है कि अब इस विमान के मलबे के चेन्नई तट से समुद्र में 310 किलोमीटर दूर 3.4 किलोमीटर की गहराई में पड़ा होने के ठोस संकेत मिले हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तत्वाधान में कार्य करने वाले राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान ने हाल ही में एक आटोनोमस अंडरवाटर व्हीकल के जरिये इसकी खोज शुरू की थी। यह खोज सोनार के माध्यम से 3400 मीटर की गहराई तक की गयी।

इसके द्वारा भेजे गये फोटो के विश्लेषण से 3.4 किलोमीटर नीचे समुद्र की तलहटी पर ए एन-32 विमान का मलबा पड़ा दिखाई दे रहा है। संभावित दुर्घटनास्थल पर विमान के मलबे के मिलने से यह साबित हो रहा है कि यह एएन-32 का ही है, क्योंकि इस क्षेत्र में और किसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात कहीं दर्ज नहीं है। (वार्ता)

Delhi

भारत की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देंगी बजट की प्राथमिकताएं: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई दी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है और एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि बजट […]

Read More
Delhi

लोकसभा चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें, नेतृत्व परिवर्तन की लगी अटकलें

नौकरशाही पर निरंकुश और अराजक होने का आरोप नया लुक ब्यूरो, नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगने के बाद अब राज्य की सियासत गर्मा गई है। नतीजों के बाद भाजपा के अंदरखाने की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध के सुर बुंलद हो गए है। योगी […]

Read More
Delhi

बिम्सटेक सम्मेलन: भारत का ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर

नई दिल्ली। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ ही सागर दृष्टिकोण पर फोकस किया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 7 पड़ोसी देशों के संगठन बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी […]

Read More