केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक को सुप्रीम कोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के खिल वर्ष 2018 में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में शुक्रवार को अंतिम राहत देते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस को निर्देश दिया कि वह इस मामले में उच्च न्यायालय में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होने तक याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करे। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई होने तक याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा।

पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि जलपाईगुड़ी में सर्किट पीठ की अगली तारीख 22 जनवरी है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ता को अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी से सुरक्षा देते हुए उच्च न्यायालय से उनकी याचिका का यथाशीघ्र निपटारा करने को कहा। पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने आश्वासन दिया कि उच्च न्यायालय में अगली सुनवाई तक कोई गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। उन्होंने अदालत से इसे आदेश में दर्ज नहीं करने का अनुरोध किया।

प्रमाणिक के वकील पीएस पटवालिया ने गुरुवार को अदालत के समक्ष दलील दी थी कि उनका मुवक्किल संसद सदस्य एवं मंत्री है। उच्च न्यायालय ने चार जनवरी को उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। शीर्ष अदालत के समक्ष वकील ने कहा था कि पहले वह तृणमूल कांग्रेस में थे। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हैं, इसीलिए मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने उनकी दलील सुनने के बाद शीघ्र सुनवाई की उनकी गुहार स्वीकार की थी।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More